एक्सप्लोरर

MP News: रेप के आरोप में उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, महिला ने डराने-धमकाने का भी लगाया आरोप

Ujjain News: उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराडी को महिला से रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है. उनपर बड़वानी में एसडीएम रहते हुए डरा धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है.

Ujjain Deputy Collector News: उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डॉ. अभय सिंह खराडी को बड़वानी पुलिस ने महिला कर्मचारी से रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

बड़वानी की महिला थाना प्रभारी अलका मेनिया ने बताया कि उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराडी के खिलाफ एक महिला कर्मचारी ने रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी. इस शिकायत की जांच के बाद डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ रेप सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.

महिला को डरा-धमकाकर किया रेप का आरोप
आरोपी डिप्टी कलेक्टर पूर्व में बड़वानी में पदस्थ थे, जब उन पर महिला को डरा धमकाकर उसके साथ रेप का आरोप लगा. जब मुकदमा दर्ज हुआ तो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी डिप्टी कलेक्टर को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने उज्जैन, इंदौर, धार सहित कई स्थानों पर छापेमारी करते हुए भोपाल से डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराडी को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया गया. बड़वानी के जिला न्यायालय ने डिप्टी कलेक्टर को जेल भेज दिया है. 

साइबर सेल की मदद से पता चली लोकेशन
आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर ने पुलिस से बचने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन साइबर सेल की मदद से आखिरकार बड़वानी पुलिस ने भोपाल से उन्हें गिरफ्तार कर लिया. मामला संगीन होने की वजह से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि डिप्टी कलेक्टर ने पुलिस से बचने के लिए मोबाइल भी बंद कर दिया था. हालांकि मोबाइल की आखिरी लोकेशन भोपाल की मिली थी. इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने छापामारी की और डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार कर लिया.

48 घंटे तक हिरासत में रहने पर होगा निलंबन- कलेक्टर
उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि यदि कोई सरकारी अधिकारी 48 घंटे तक पुलिस हिरासत या जेल में रहता है तो नियम अनुसार उनकी जानकारी वरिष्ठ प्रशासनिक कार्यालय भोपाल को भेजी जाती है. इसके बाद वहां से निर्देश जारी होते हैं. अक्सर यह देखने में आया कि ऐसे मामलों में अधिकारियों के निलंबन के आदेश भी भोपाल से आते हैं.

यह भी पढ़ें: जीतू पटवारी के पोस्टर कुचलने के चक्कर में भगवान राम की फोटो पर चढ़ी महिला कार्यकर्ता, BJP-कांग्रेस में मची खींचतान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget