एक्सप्लोरर

MP JPF Scam: फर्जी आईडी के जरिए कर्मचारियों के साथ 10 करोड़ की हेराफेरी, फरार जेल प्रहरी की तलाश में जुटी पुलिस

MP Crime: प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों में जीपीएफ घोटाला सामने आया है जहां उज्जैन की केंद्रीय जेल भेरूगढ़ में जेल प्रहरी रिपुदमन रघुवंशी कर्मचारियों से दस करोड़ की हेराफेरी की और फरार हो गया.

MP JPF Scam: मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों में जीपीएफ घोटाला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. उज्जैन की केंद्रीय जेल भेरूगढ़ के कर्मचारियों के दस करोड़ की हेराफेरी कर उनके बीच का ही एक कर्मचारी लापता हो गया है. इस मामले का खुलासा करते हुए जेल अधीक्षक ने पुलिस में कार्यवाही के लिए शिकायत की है. भेरूगढ़ जेल के अधीक्षक उषा राजे ने बताया कि साल 2018 से जीपीएफ की राशि को गलत ढंग से निकालने की कार्रवाई चल रही थी.

इस मामले पर जब नजर पड़ी तो उन्होंने जेल के लेखा विभाग में काम करने वाले जेल प्रहरी रिपुदमन रघुवंशी पर नजर रखनी शुरू कर दी. इसके बाद जब उनके द्वारा बारीकी से परीक्षण किया गया तो पता चला कि रिपुदमन रघुवंशी कर्मचारियों की जीपीएफ राशि में हेराफेरी कर रहा है.

10 करोड़ की हुई हेराफेरी 

उन्होंने उदाहरण के लिए बताया एक लाख 70 हजार की राशि निकालने का आवेदन आने पर कर्मचारी ने 17 लाख रुपए निकाल लिए. इस प्रकार जिला कोषालय से दस करोड़ की राशि की हेराफेरी हुई है. यह मामला उजागर होने के बाद जेल अधीक्षक ने पुलिस में शिकायत की है. उन्होंने बताया कि उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की ओर से 8 कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं जबकि एक कर्मचारी संतोष शुक्ला ने जेल अधीक्षक से सीधे शिकायत की है. इस घटना के बाद से ही हेराफेरी करने वाला जेल प्रहरी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

लंबी प्रक्रिया को फर्जी तरीके से बना दिया शॉर्टकट

लेखा शाखा में काम करने वाले जेल प्रहरी रिपुदमन रघुवंशी जीपीएफ निकालने की लंबी प्रक्रिया को फर्जी तरीके से शॉर्टकट के जरिए करोड़ों रुपए की हेराफेरी कर दी. जेल अधीक्षक उषा राजे के मुताबिक कई कर्मचारियों का बिना आवेदन दिए ही जेल प्रहरी ने राशि निकालकर गबन कर दिया. उन्होंने बताया कि जीपीएफ निकालने के लिए आवेदन दिया जाता है, जो आवक जावक शाखा से होते हुए जेलर के पास पहुंचता है.

इसके बाद अधीक्षक के पास आता है और फिर पात्रता के लिए लेखापाल के पास नोटशीट जाती है. इसके बाद जिला कोषालय से राशि निकालने की अनुमति होती है. किसी भी कर्मचारी को निर्धारित सीमा में ही जीपीएफ निकालने की अनुमति होती है, मगर बिना आवेदन के ही लेखापाल गड़बड़ी करते हुए कई कर्मचारियों का पैसा निकाल लिया. 

फर्जी आईडी का किया उपयोग

जेल अधीक्षक उषा राजे के मुताबिक लेखपाल के रूप में काम करने वाले जेल प्रहरी रिपुदमन रघुवंशी ने उनकी फर्जी आईडी के जरिए जिला कोषालय से राशि निकालने का कृत्य किया. उन्होंने इस संबंध में जेल विभाग के आला अधिकारियों को भी शिकायत कर दी है. इस मामले की पूरी जांच होने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि इसमें रिपुदमन के साथ और कौन-कौन लोग सम्मिलित हैं. 

ये भी पढ़ें: RSS को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, बोले- 'मुझे संघ से कोई आपत्ति नहीं है बशर्ते...'

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget