एक्सप्लोरर

उज्जैन की महिला अधिकारी ने ठेकेदार से मांगी थी 60 हजार रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Ujjain Bribe Case: उज्जैन की अस्सिटेंट इंजीनियर को लोकायुक्त ने 60000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. निधि मिश्रा ने ठेकेदार अक्षय पाटीदार से जल जीवन मिशन राशि जारी करने के लिए रिश्वत मांगी थी.

Ujjain Assistant Engineer Arrested: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शहर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की सहायक इंजीनियर को लोकायुक्त पुलिस ने 60,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. महिला अधिकारी ने ठेकेदार से उसकी मदद के नाम पर 60,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी.

लोकायुक्त के उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक ने बताया कि क्षीरसागर इलाके में रहने वाले ठेकेदार अक्षय पाटीदार की ओर से शिकायत मिली थी कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की सहायक यंत्री श्रीमती निधि मिश्रा द्वारा उनसे 60,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है.

रिश्वत की राशि हो गई बरामद
पहले शिकायत की तस्दीक की गई तो यह शिकायत सही पाई गई,  जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने महिला अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया. बुधवार को फरियादी ने सहायक यंत्री के हाथ में 60,000 रुपये रखे, वैसे ही उसने इशारा कर दिया. इसके बाद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने सहायक यंत्री को पकड़ लिया. उनके पास से रिश्वत की राशि भी बरामद हो गई है.

जल जीवन मिशन की राशि के लिए मांगी थी रिश्वत
लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि अक्षय पाटीदार ने अपनी फर्म मानसी श्री के नाम पर ग्राम कालूखेड़ा से झीतर खेड़ी तक जल जीवन मिशन में साल 2020 में ठेका लिया था. साल 2021 में 4 माह के विलंब के साथ अपना कार्य पूर्ण कर दिया.

विलंब अवधि का निराकरण करने की एवज में सहायक यंत्री की ओर से रिश्वत मांगी जा रही थी. उनका यह भी कहना था कि वरिष्ठ अधिकारियों को यह रिश्वत पहुंचाई जाएगी. इसी शिकायत पर उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक, सुनील तालान के नेतृत्व 12 सदस्य दल ने निधि मिश्रा को रंगे हाथ पकड़ लिया.

ये भी पढ़ें: MP Budget 2024: मोहन यादव सरकार का 3 लाख 65 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश, पढ़ें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget