एक्सप्लोरर

एमपी: सिंगरौली में अंधविश्वास का खूनी खेल, पूजा के नाम पर युवक ने दो पड़ोसियों का सिर काटा

Madhya Pradesh News: सिंगरौली के अतरवा गांव में पूजा के नाम पर 21 वर्षीय युवक ने दो पड़ोसियों की बेरहमी से हत्या कर दी. बीच-बचाव करने पहुंचे दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं.

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से गुरुवार (12 फरवरी) तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जिले के अतरवा गांव में एक 21 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अपने दो पड़ोसियों का धारदार हथियार से सिर धड़ से अलग कर हत्या कर दिया. इस हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

पूजा के बहाने घर बुलाया, फिर कर दिया हमला

पुलिस के मुताबिक, आरोपी छत्रपति सिंह ने अपने पड़ोसी फूल कुमारी सिंह (50) और केमला सिंह (65) को गुरुवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच पूजा के लिए अपने घर बुलाया था. बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले ही अपने घर के बाहर मिट्टी का एक चबूतरा बनाया था और लोगों से कहा था कि वह विशेष पूजा करेगा.

लेकिन जैसे ही दोनों पड़ोसी उसके घर पहुंचे, आरोपी ने अचानक उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमला इतना बेरहम था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

बचाने पहुंचे लोगों पर भी किया वार

चीख-पुकार सुनकर गांव की ही सुमित्रा सिंह और रामभजन सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

‘काला जादू’ और अंधविश्वास का शक

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की पत्नी का हाल ही में गर्भपात हो गया था. इसके बाद वह काफी परेशान रहने लगा था. पुलिस को शक है कि आरोपी को यह भ्रम हो गया था कि कोई देवी-देवता नाराज हैं और उन्हें शांत करने के लिए बलि देनी पड़ेगी.

घटनास्थल से एक नारियल और अन्य पूजा सामग्री बरामद की गई है, जिससे अंधविश्वास और कथित ‘काला जादू’ की आशंका और गहरी हो गई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं.

आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हमला पहले से सोची-समझी साजिश थी या आरोपी किसी मानसिक भ्रम की स्थिति में था. फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget