एक्सप्लोरर

MP News: सीधी में दो चचेरी बहनों ने एक साथ किया सुसाइड, पेड़ से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sidhi News: सीधी में दो दो चचेरी बहनों ने आत्महत्या कर ली. इस मामले में पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए उसे जिला अस्पताल के मर्चुरी में भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

Sidhi Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी (Sidhi) जिले के भुईमाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरोला में दो चचेरी बहनों के शव पेड़ से एक ही रस्सी के फंदों पर लटकते मिले. एक ही पेड़, एक ही रस्सी और फंदे दो. रिश्ते में चचेरी बहनों के फंदे पर झूलते शव का मंजर जिसने भी देखा, वह दहल उठा. घटना आत्महत्या की है, लेकिन एक ही परिवार के दो लोगों की मौतों से सीधी जिले के अमरोला गांव में मातम पसरा है. यहां हर किसी की आंखें नम हैं. दोनों चचेरी बहनें एक साथ खेलीं, पढ़ी और फिर अंतिम सांस भी एक साथ ली.

क्या है पूरा मामला
दरअसल, सीधी जिले के अमरोला गांव की दो चचेरी बहनें मंगलवार को आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल गईं. बताया जा रहा है कि दुर्गावती पनिका उम्र 18 साल और छोटू पनिका उम्र 19 साल दोनों चचेरी बहनें एक ही घर मे एक साथ रहती थीं. बचपन से ही दोनों साथ रहीं. एक साथ उनका लालन-पालन हुआ. वो साथ खेलीं और पढ़ाई भी साथ में ही कर रही थीं, लेकिन दोनों के जीवन का अंत भी एक साथ इस तरह होगा, यह किसी ने सोचा नहीं था. इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

परिजनों पर टूटा गम का पहाड़
इस बीच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए उसे जिला अस्पताल के मर्चुरी में भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है. दोनों बहनों का घर अलग-अलग, लेकिन आस-पास ही है. ग्रामीणों में चर्चा है कि घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है. जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

(रिपोर्ट: देवेंद्र पाण्डेय)

ये भी पढ़ें-Himachal Political Crisis: कैलाश विजर्गीय ने कांग्रेस के जले पर छिड़का नमक, कहा- 'मध्य प्रदेश में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget