एक्सप्लोरर

MP Lok Sabha Elections: 'अभी वह जमानत पर हैं और...', शिवराज सिंह चौहान का अरविंद केजरीवाल पर हमला

Lok Sabha Elections: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने CM केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि हम देश की सेवा के लिए राजनीति करते हैं और जनता के कल्याण के लिए काम करते हैं.

Shivraj Singh Chouhan on Arvind Kejriwal: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को नसीहत देते हुए हमला बोला है. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा, ''जेल पहुंचने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है. 

बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा, ''अभी वह जमानत पर हैं और वह भी सिर्फ चुनाव तक के लिए हैं. बीजेपी के कार्यकर्ताओं के लिए राजनीति पद प्राप्ति या स्वार्थ सिद्धि का माध्यम नहीं है.

शिवराज सिंह चौहान का सीएम केजरीवाल पर हमला

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने आगे ये भी कहा, ''हम देश की सेवा के लिए राजनीति करते हैं और जनता के कल्याण और विकास के लिए पार्टी हमें जो भी काम देती है उसे पूरी लगन, मेहनत और ईमानदारी से करते हैं. मध्य प्रदेश में चौथे चरण का चुनाव होने वाला है. अपना चुनाव लड़ने के अलावा करीब-करीब सभी लोकसभा सीटों पर मैं गया हूं. दिन रात हमने मेहनत की है.'' 

सीएम केजरीवाल खुद ही भ्रष्टाचार में घिर गए हैं- शिवराज चौहान

उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश पीएम नरेंद्र मोदी को श्रद्धा और भक्ति की भाव से देखता है और उनपर देश का अटल और अखंड विश्वास है. पीएम मोदी के नेतृत्व ही भारत विश्वगुरु बनेगा और हम सब इसी के लिए काम कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल जी जो भ्रष्टाचार के खिलाफ बात करके राजनीति में आए थे, अब खुद भ्रष्टाचार में घिर गए. अब वो अपने दिमाग को संतुलित रखें.

उधर, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सीएम अरविंद केजरीवाल के बीजेपी के 75 साल फॉर्मूले वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ही बीजेपी के लिए कानून बनाया कि 75 साल के बाद कोई व्यक्ति पद नहीं ले सकता है. उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी इसलिए रिटायर हुए. उन्होंने कहा कि ये बहुत बड़ा सवाल है कि सितंबर 2025 में पीएम मोदी रिटायर होंगे तो किसे प्रधानमंत्री बनाया जाएगा?

ये भी पढ़ें:

MP News: 'मैदान छोड़कर भाग रहे...', इंदौर में रोड शो के दौरान कांग्रेस के लिए और क्या बोले CM मोहन यादव?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू
सागर में आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget