एक्सप्लोरर

एमपी: मां के हत्यारे को मौत की सजा, कोर्ट ने रामायण-कुरआन और बाइबल का जिक्र कर लिया अंतिम फैसला

Sheopur Man Killed Mother: दीपक पचौरी ने पैसों के लालच में अपनी मां की निर्मम हत्या की थी. उन्हें सीढ़ियों से नीचे फेंक कर, लोहे की रॉड से मारकर, साड़ी से गला घोंट दिया था. कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई है.

अनाथ बच्चे को गोद लेकर उसे मां का प्यार देने वाली, उसे पाल पोस कर बड़ा करने वाली महिला को इसका दाम अपनी मौत से चुकाना पड़ा. श्योरपुर में गोद लिए बेटे दीपक पचौरी ने प्रॉपर्टी के लालच में आकर अपनी मां की हत्या कर दी थी. अपनी जान से ज्यादा प्यार करने वाली उस मां को दीपक पचौरी ने पहले छत से फेंका, फिर उसका गला दबाया और फिर बाथरूम में दफना दिया था. इस जघन्य अपराध के दोषी बेटे को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. 

'माता-पिता क्यों करेंगे ऐसी संतान का पालन-पोषण?'
6 मई 2024 को हुए इस हत्याकांड में बुधवार (23 जुलाई) को विशेष न्यायाधीश एलडी सोलंकी ने फैसला सुनाया. उन्होंने कहा कि दोषी किसी भी तरह से दया का पात्र नहीं है. यह अपराध एक नृशंस प्रकृति का है. जिस मां ने एक बच्चे को अनाथाश्रम से गोद लेकर पाल-पोस कर बड़ा किया, उसी मां की संपत्ति के लिए हत्या करना केवल आपराधिक नहीं, बल्कि अमानवीय भी है.

कोर्ट ने कहा था, "जिसके ऊपर माता-पिता की रक्षा की जिम्मेदारी है, जिसे उनके बुढ़ापे का सहारा बनना है, अगर वही रक्षक भक्षक बन जाए, तो माता-पिता ऐसी संतान का पालन-पोषण क्यों करेंगे? अगर बाड़ ही फसल खाने लगे, तो किसान किस पर भरोसा करेगा? ऐसे तो कोई भी निःसंतान माता-पिता किसी अनाथ बच्चे को गोद नहीं लेंगे. इसका समाज पर बहुत बुरा असर पड़ेगा."

कोर्ट ने हर धर्म ग्रंथ का किया जिक्र
रामायण से भगवान श्रीराम, श्रवण कुमार, कुरआन की आयतें, बाइबल और गुरुग्रंथ साहिब के संदेश पढ़ते हुए कोर्ट ने कहा कि हर धर्म में यही कहा गया है कि ईश्वर के साथ अपने माता-पिता को सम्मान देना ही एक अच्छी संतान की निशानी है. ये शिक्षाएं बच्चों को बुढ़ापे तक अपने माता-पिता की सेवा करने का आदेश देती हैं.

मृत्युदंड की सजा से कम कुछ नहीं
इस मामले में लोक अभियोजक राजेंद्र जाधव ने मध्य प्रदेश शासन की ओर से पैरवी की. उन्होंने बताया कि कोर्ट ने दीपक पचौरी को धारा 302 के तहत मृत्युदंड और 1000 रुपये का जुर्माना सुनाया. धारा 201 के तहत 7 साल की सजा और 1000 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया. 

शव दफनाने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई
6 मई 2024 की सुबह उषा देवी तुलसी जी को जल चढ़ाने सीढ़ियां चढ़ रही थीं, तभी दीपक पचौरी ने उन्हें धक्का दे दिया. घायल मां को लोहे की रॉड से मारा और साड़ी से उनका गला घोंट दिया. शव को लाल कपड़े में लपेटकर घर के अंदर सीढ़ियों के नीचे बने बाथरूम में गड्ढा खोदकर दफना दिया. फिर ईंट से चुनाई कर दी. 

इसके बाद बाथरूम में कबाड़ा भर दिया. इसके दो दिन बाद आरोपी ने अपने मामा और रिश्तेदारों को बुलाया और कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी. पुलिस पूछताछ में उसकी बातों में विरोधाभास मिला. कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. 

3 साल का था, जब उषा दीपक को घर लाई थी
मृतक महिला उषा और उसके पति भुवनेंद्र पचौरी की कोई संतान नहीं थी. भुवनेंद्र वनकर्मी थे. उन्होंने ग्वालियर के एक अनाथालय से 3 साल के बच्चे को गोद लिया और उसका नाम दीपक रखा था. दंपती ने दीपक को खूब पढ़ाया-लिखाया, लेकिन उसकी नीयत उषा की प्रॉपर्टी और दौलत देखकर बिगड़ गई. 

पिता की मृत्यु के बाद मिले 16.85 लाख रुपये उसने शेयर बाजार में गंवा दिए. मां के खाते में जमा 32 लाख रुपये पाने के लालच में उसने हत्या की योजना बनाई थी.

Input By : खेमराज दुबे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget