एक्सप्लोरर

MP Corona Updates: मध्य प्रदेश के इस जिले में कोरोना का विस्फोट, तीसरी लहर में एक दिन में सबसे ज्यादा केस

सीहोर जिले में शुक्रवार को 318 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिलेभर में एक्टिव मामलों की संख्या भी एक हजार के आंकड़े को पार कर गई है. अब कुल पॉजीटिव एक्टिव मामले 1103 हो गए हैं.

Sehore Corona Update: सीहोर जिले में शुक्रवार को 318 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. कोरोना की पहली, दूसरी और वर्तमान में चल रही तीसरी लहर में एक दिन में इतने ज्यादा मामले अभी तक नहीं आए थे. इस आंकड़े के बाद जिलेभर में पॉजिटिव एक्टिव मामलों की संख्या भी एक हजार के आंकड़े को पार कर गई है. अब कुल पॉजीटिव एक्टिव मामले 1103 हो गए हैं.

जिले में बड़ी संख्या में पॉजिटिव हो रहे लोग 

कोरोना की तीसरी लहर में सीहोर जिले में हर दिन बड़ी संख्या में पॉजीटिव मामले सामने आ रहे हैं. शुक्रवार को तो रिकार्ड 318 पॉजीटिव केस आए हैं. जांच रिपोर्ट में सीहोर नगरीय क्षेत्र में 76 संक्रमित मिले हैं, जो कि शिवाजी कॉलोनी, बकरी पुल, पुरानी कोर्ट क्षेत्र, तलैया मोहल्ला, रेलवे कॉलोनी, नीदाम अस्पताल के पास कस्बा, ब्रम्हपुरी कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्र हैं. इसी तरह आष्टा विकासखंड के विभिन्न गांवों से 46, श्यामपुर क्षेत्र से 32, नसरूल्लागंज विकासखंड से 68, बुदनी विकासखंड से 52, इछावर विकासखंड से 44 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है.

जांच के लिए इतने सेंपल भेजे गए

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर से 1240 व्यक्तियों के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं. इनमें सीहोर क्षेत्र से 266, श्यामपुर क्षेत्र से 220, नसरूल्लागंज क्षेत्र से 229, आष्टा क्षेत्र से 250, बुदनी क्षेत्र से 144 तथा इछावर क्षेत्र से 131 सेंपल लिए गए हैं.

लोग घर पर ही हो रहे आइसोलेट

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना पॉजीटिव आए लोगों को घर पर ही आइसोलेट किया जा रहा है. इन लोगों की लगातार मॉनीटरिंग भी की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड कमांट कंट्रोल सेंटर के माध्यम से लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. इसके लिए 9425400273, 7987652577, 9425400453 नंबर भी हैं. जिसपर फोन करके संपर्क किया जा सकता है.

स्थिति गंभीर फिर भी नहीं मान रहे लोग

इस समय स्थितियां बेहतर नहीं है. इतने लोगों के पॉजिटिव आने के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं. बाजारों में, दुकानों पर, सड़कों पर लोग बिना मॉस्क के घूमते-फिरते नजर आ रहे हैं. सामूहिक कार्यक्रमों पर भी कोई लगाम नहीं है. भले ही इसके लिए प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है. लेकिन लोग मनमर्जी से ही आयोजन कर रहे हैं. उनमें सीमित संख्या की गाइडलाइन का पालन भी नहीं किया जा रहा है. नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन भी ऐसी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, ताकि लोग गाइडलाइन का पालन कर सके.

ये भी पढ़ें-

MP News: मध्य प्रदेश में 600 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों की मान्यता पर लटक रही है तलवार, जानिए क्या है वजह

Sehore Sundial: 175 साल से सीहोर की विरासत है ब्रिटिशकालीन सूर्य घड़ी, सूरज की रोशनी में बताती है सटीक समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं का फांसी सत्याग्रह, नदी किनारे चल रहा है आंदोलन
मध्य प्रदेश: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  
मध्य प्रदेश: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  

वीडियोज

Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget