एक्सप्लोरर

Sehore: राम की अदालत में सांपों की पेशी कल, बताएंगे डसने का कारण, जानें-क्या है सालों से चली आ रही प्रथा

MP News: पेशी के दौरान नागदेव मानव शरीर में आते हैं और डसने का कारण बताते हैं. कोई कहता है कि पूछ पर पैर रखा था इसलिए डसा तो कोई कहता है परेशान किया था इसलिए काटा.

Madhya Pradesh News: इसने मेरी पूंछ पर पांव रख दिया था, मेरे नाग को मार दिया था, मुझे डंडे से मारा. कुछ इस तरह की शिकायत कल पडवा के दिन राजधानी भोपाल (Bhopal) से करीब 40 किलोमीटर दूर ग्राम लसुडिया परिहार के भगवान राम मंदिर (Lord Ram temple) में सुनने को मिलेगी. भगवान राम की अदालत में कल पडवा के दिन नाग पेशी पर आएंगे और डसने का कारण बताएंगे. इतना ही नहीं बल्कि दोबारा नहीं काटने का वचन भी देंगे. आज सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) होने के कारण प्रदेशभर के मंदिर के कपाट बंद हैं. इस वजह से दीपावली के अगले दिन लगने वाली सांपों की पेशी बुधवार को लगेगी.

कई सालों से चली आ रही प्रथा
गौरतलब है कि सीहोर (Sehore) जिले के ग्राम लसुडिया परिहार में बुधवार को राम मंदिर परिसर में सांपों की अदालत लगेगी. इस अदालत में बकायदा सांप पेशी पर आएंगे. सर्पदंश से पीडित लोग स्वस्थ होने की कामना के लिए मंदिर आएंगे. इसे आस्था कहें या अंधविश्वास, मंदिर पहुंचने वाले लोगों को कोई फर्क नहीं पडता. ये प्रथा कई सालों से चली आ रही है. पेशी के दौरान नागदेव मानव शरीर में आते हैं और डसने का कारण बताते हैं. कोई कहता है कि पूछ पर पैर रखा था इसलिए डसा तो कोई कहता है परेशान किया था इसलिए काटा. 

झूमने लगते हैं लोग
नागों की अदालत का यह नजारा हर साल यहां दीपावली की पडवा पर देखने को मिलता है. इसे देखने के लिए बडी संख्या में लोग आते हैं. पेशी के दौरान मानव शरीर में आए सांपों से वचन भी लिया जाता है कि दोबारा नहीं डसूंगा. मंदिर के पुजारी के अनुसार सांप की आकृति बनी थाली कोक नगाडे की तरह जैसे ही बजाना शुरू किया जाता है वैसे ही जिन लोगों को कभी सांप ने काटा था वे झूमने लगते हैं, इसके बात उनसे बात की जाती है. इस दौरान मानव शरीर में आया सांप काटने का कारण बताता है. उन्होंने बताया कि लोगों को फायदा होता है इसलिए साल दर साल यहां भीड़ बढती ही जा रही है.

Surya Grahan 2022: बीमारियां बढ़ा सकता है सूर्य ग्रहण, इन बीमारियों पर हो सकता है असर, इस तरह बरतें सावधानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget