एक्सप्लोरर

Communal Violence in MP: नीमच में मूर्ति स्थापना को लेकर दो समुदाय में तनाव, स्थिति नियंत्रण में, धारा 144 लागू

Neemuch News : पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाद कुछ लोगों ने दोपहिया वाहन में तोड़फोड़ भी की थी. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच में मूर्ति स्थापना को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया है. इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया. विवादित स्थल के आसपास लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है. पुलिस विभाग के आला अधिकारी हालात पर खुद निगाह जमाए हुए हैं. पुलिस ने इस मामले में 4 मामले दर्ज किए हैं. इसके साथ ही दोनों पक्षों के 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है.

मूर्ति रखने को लेकर हुआ विवाद

नीमच में धर्म विशेष के धार्मिक स्थल के समीप मूर्ति स्थापना को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई. इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया. एसपी सूरज वर्मा खुद पूरे मामले पर निगाह जमाए हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने जबरन विवाद को तूल दिया है. 

इस मामले में पुलिस ने इस मामले में 4 मामले दर्ज किए हैं. इसके साथ ही दोनों पक्षों के 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है.इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने विवादित पुरानी कचहरी के समीप के घटनास्थल को सील कर दिया है. घटनास्थल के आसपास किसी को आने जाने नहीं दिया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूरी स्थिति नियंत्रण में है. 

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पुलिस ने नीमच सिटी थानाक्षेत्र में धारा-144 लागू कर दी है. पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रख रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 5 या 5 से अधिक व्यक्ति व्यक्ति बिना इजाजत के एक जगह जमा न हों. धारा-144 लागू होने के दौरान किसी भी प्रकार की रैली, कार्यक्रम, जुलूस, चल-समारोह, धरना, सभा आदि के आयोजन पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी. इलेक्ट्रानिक, प्रिंट, सोशल मीडिया, पोस्टर, बैनर या अन्य किसी माध्यम से भ्रामक प्रचार-प्रसार पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.  

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस घटना के बाद कुछ लोगों ने दोपहिया वाहन में तोड़फोड़ भी की थी. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उपद्रवियों को चिन्हित किया गया है, उनकी तलाश की जा रही है. 

यह भी पढ़ें

Agar-Malwa Weather News: आगर मालवा में भीषण गर्मी का असर, पिछले तीन-चार दिनों में कई चमगादड़ों की मौत

MP News : जिस गांव में सीएम शिवराज ने दलित के घर खाया बेर, उसी गांव में दलित दूल्हे को घोड़ी चढ़ने से रोका, एसपी-कलेक्टर ने करवाई शादी

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget