एक्सप्लोरर

MP News: सतना में शर्मनाक कर देने वाली वारदात, जेल से बाहर आते ही आरोपी ने फिर किया मासूम से रेप

MP Crime News: आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस आरोपी और बच्ची को थाने लेकर आई, जहां मासूम बेहोश हो गई. जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

Satna Minor Girl Rape Case: मध्य प्रदेश के सतना जिले में मासूम से दुष्कर्म का एक मामला फिर सामने आया है.सतना शहर के जगत देव तालाब स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाली पांच साल की मासूम को एक वहशी दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपी कुछ दिन पहले ही रेप के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था. बच्ची को घायल अवस्था मे इलाज के लिए रीवा के मेडिकल कालेज में रिफर किया गया है.

यहां बताते चलें कि कुछ दिन पहले सतना जिले की मैहर तहसील में एक मासूम बच्ची से गैंगरेप की घटना सामने आई थी.इसमें दो आरोपी शारदा मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी थे. अब रेप की वारदात का नया मामला सतना जिला मुख्यालय के जगत देव तालाब के पास का है. स्थानीय रहवासी राकेश वर्मा नाबालिग बच्ची को अपने साथ घुमाने के बहाने ले गया और हवस का शिकार बना डाला.नाबालिग की हालत बिगड़ने पर उसे सतना जिला अस्पताल में भर्ती किया गया,जहां  से उसे बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया गया है.

थाने में आकर बच्ची बेहोश
पुलिस के मुताबिक बुधवार 16 अगस्त की शाम लगभग साढ़े 5 बजे राकेश बहला फुसला कर बालिका को अपने साथ ले गया था.कुछ देर बाद वह लहूलुहान हालत में बालिका को गोद में लेकर जाता दिखाई पड़ा. इस वक्त तक स्थानीय लोगों की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस खेरमाई रोड तक पहुंच गई थी. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. यहां से पुलिस आरोपी और बालिका को थाने ले आई, जहां बालिका बेहोश हो गई. जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

जेल से जमानत पर बाहर आया था आरोपी
सतना के सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान शहर में तालाब किनारे बने एक मंदिर के पास रहकर भिक्षा मांगने वाली एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना की पुष्टि है.पीड़िता की उम्र महज 5 वर्ष है. वह एक वृद्धा के साथ रहकर भिक्षाटन के जरिए जीवन-यापन करती है. आरोपी राकेश वर्मा (35 वर्ष) निवासी जीवन ज्योति कॉलोनी सतना को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जाता है कि आरोपी हाल ही में दुष्कर्म के मामले में ही जेल से जमानत पर बाहर आया था.

यह भी पढ़ें: Indore Fire: इंदौर के सरकारी कैंसर अस्पताल में लगी आग, सिकाई मशीन से स्पार्क की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget