एक्सप्लोरर

Jabalpur News: जबलपुर में नर्मदा को प्रदूषण से मुक्त बनाने के लिए दोनों किनारों पर लगाए जाएंगे पौधे

Jabalpur News: जबलपुर के कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी ने कहा कि नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए चिन्हित स्थानों पर समाज और शासन की सहभागिता से वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा.

जबलपुर: नर्मदा (Narmada) नदी को प्रदूषण से मुक्त रखने के काम में आम नागरिकों को सहभागी बनाने के लिए मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ओर से संत-महात्माओं के मार्गदर्शन में स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत स्वच्छता के कार्यक्रमों के साथ-साथ, दीवार लेखन और साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. यह निर्णय कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में लिया गया. 

कलेक्टर ने क्या-क्या कहा

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए चिन्हित स्थानों पर समाज और शासन की सहभागिता से वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत की सीईओ तथा नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम आयुक्त को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं. बैठक में नर्मदा नदी के किनारे किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किये जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनके उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग भी की जाएगी.

बैठक में कहा गया कि नर्मदा नदी के जिले में स्थित प्रमुख घाटों को साफ-सुथरा रखने नियमित तौर पर साफ-सफाई की जाएगी. घाटों पर पॉलीथिन की थैलियों के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा. इसके साथ ही नदी के दोनों ओर के तटों पर 300 मीटर के दायरे में सघन वृक्षारोपण किया जाएगा और नर्मदा तट पर खेती कर रहे किसानों को फलदार पौधे लगाने प्रोत्साहित किया जाएगा.

किन किन विषयों पर हुआ विचार विमर्श

बैठक में नर्मदा नदी की सहायक नदियों का संरक्षण और संवर्धन करने का निर्णय लिया गया. नर्मदा नदी के परिक्रमा पथ पर पौधारोपण और परिक्रमावासियों के रुकने के लिए प्रत्येक 15 किलोमीटर पर सामुदायिक भवन के निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने की बात कही गई. बैठक में ग्वारीघाट में बन रहे प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही जिले में स्थित नर्मदा नदी के घाटों को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने और नर्मदा नदी के संरक्षण और संवर्धन हेतु प्रशासनिक अधिकारियों व धार्मिक और सामाजिक व्यक्तियों को सदस्य के तौर पर शामिल कर कोर ग्रुप के गठन करने पर भी विचार विमर्श किया गया. 

इस बैठक में स्वामी गिरिशानंद महाराज के नर्मदा तट पर बसे ग्वारीघाट का नाम गौरीघाट रखने के सुझाव पर कलेक्टर ने जिला योजना समिति की आगामी बैठक में इस आशय का प्रस्ताव रखने की बात कही. बैठक में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डाक्टर जितेंद्र जामदार ने कहा कि नर्मदा जी की निर्मलता एवं अविरल प्रवाह अत्यंत आवश्यक है और यह हम सभी के अस्तित्व से जुड़ा विषय है. इस पर मुख्यमंत्री ने हाल ही में आयोजित अमरकंटक में नर्मदा सेवा मिशन की मीटिंग में 21 विभागों की कार्य योजना और किए गए कार्यों के एक-एक विषय पर चर्चा की है. 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही सीएसआर एवं अन्य सामाजिक सहयोग से नर्मदा की निर्मलता का अभियान चलाया जाएगा.

रोड के चौड़ीकरण का सुझाव

बैठक में विधायक अशोक रोहाणी ने ग्वारीघाट में सुगम आवागमन के लिए तिलहरी से भटौली रोड के चौड़ीकरण का सुझाव दिया. कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी ने रोहाणी के इस सुझाव पर नगर निगम को इसकी विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए. 

यह भी पढ़ें

Jabalpur News: जबलपुर जल संकट वाला जिला घोषित, नए नलकूप लगाने पर पाबंदी, पकड़े जाने पर होगी यह सजा

Cororna Vaccination: कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच तेज हुआ वैक्सीनेशन अभियान, जानिए किस राज्य में कितना वैक्सीनेशन बाकी ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget