एक्सप्लोरर

Pandit Pradeep Mishra: कुबेश्वर धाम में फिर शुरू हुआ रुद्राक्ष वितरण, इस बार श्रद्धालुओं के लिए हैं कई तरह के इंतजाम

Bhopal News: रुद्राक्ष वितरण के व्यवस्थापक समीर शुक्ला ने बताया कि इन काउंटरों पर दो दर्जन से अधिक सेवादार लगाए गए हैं. इसके अलावा यहां पर धूप और बारिश से बचने के लिए टीन शेड आदि की व्यवस्था की गई है.

Pandit Pradeep Mishra News: सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर और कुबेरेश्वर धाम पर फिर से रुद्राक्ष वितरण की शुरुआत हो गई है.यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो इसके लिए नौ काउंटरों के माध्यम से रुद्राक्ष बांटे जा रहे हैं.बता दें कि फरवरी महीने में आयोजित रुद्राक्ष वितरण समारोह भारी अव्यवस्थाओं के कारण निरस्त हो गया था. 

कितने काउंटरों से बांटे जा रहे हैं रुद्राक्ष

समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कानून व शांति व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं के लिए पुलिस बल की ड्यूटी लगाई है.कुबेरेश्वरधाम पर पर्याप्त पार्किंग के लिए स्थान,वाहनों के आवागमन,बैरिकेटिंग, आने वाले श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था,पेयजल, शौचालय सहित अन्य समुचित व्यवस्था की गई है.रुद्राक्ष वितरण में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए एक-एक हजार फीट की नौ लाइनों के अलावा नौ काउंटरों का निर्माण किया गया है. इन काउंटरों से रुद्राक्ष क्रम अनुसार श्रद्धालुओं को बांटे जाएंगे.आठ काउंटर सामान्य श्रद्धालु के अलावा एक काउंटर से विशेष रूप से दिव्यांग लोगों के लिए बनाया गया है. इससे आसानी से श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष मिल सके.

श्रद्धालुओं के लिए किए गए हैं ये इंतजाम

रुद्राक्ष वितरण के व्यवस्थापक समीर शुक्ला ने बताया कि इन काउंटरों पर दो दर्जन से अधिक सेवादारों को लगाया गया है. इसके अलावा यहां पर धूप और बारिश से बचने के लिए टीन शेड आदि की व्यवस्था की गई है. नौ लाइनों में आठ-नौ से अधिक श्रद्धालुओं को क्रम अनुसार एक बार में रुद्राक्ष वितरण किया जाएगा.सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक प्रतिदिन अभिमंत्रित रुद्राक्षों का वितरण निशुल्क किया जाएगा.

आयोजन समिति के अनुसार यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समिति के द्वारा भोजन प्रसादी के अलावा दोपहर में शीतल पेय का वितरण किया जा रहा है.यहां आने वाले हजारों श्रद्धालुओं ने रुद्राक्ष के साथ प्रसादी ग्रहण की. 

आपको बता दें कि सीहोर के नजदीकी कुबेश्वर धाम पर 16 फरवरी से 22 फरवरी तक सात दिवसीय रुद्राक्ष वितरण और शिवमहापुराण कथा का आयोजन हुआ था. कथा के पहले ही दिन आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं बिगड़ गईं थीं.इंदौर-भोपाल फोरलेन हाईवे अल सुबह से देर रात तक जाम रहा था.लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा था.भारी अव्यवस्थाओं की वजह से फरवरी महीने में रुद्राक्ष वितरण कैंसिल कर दिया गया था. लेकिन अब फिर से रुद्राक्ष वितरण की शुरुआत की गई है.

ये भी पढ़ें:- MP: जबलपुर के पार्क में गुंडों का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्गों पर तलवार से किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget