एक्सप्लोरर

अमृत भारत स्टेशन योजना के विकास कार्यों को देखने निकले डीआरएम, दो जिलों के स्टेशन का निरीक्षण

DRM Ratlam Division Newsअमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का निरीक्षण करते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के डीआरएम ने आधुनिकीकरण कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने का निर्देश दिया.

Ratlam News: केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अमृत भारत स्टेशन योजना के विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए डीआरएम ने दो जिलों के स्टेशन का दौरा किया. इस दौरान पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डीआरएम रजनीश कुमार ने कई आवश्यक निर्देश भी जारी किए. खासतौर पर आधुनिकीकरण को लेकर किए जा रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए.

पश्चिम रेलवे रतलाम के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे यात्री सुविधा, विकासात्मक एवं सुरक्षा से संबंधित कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ रतलाम–सीहोर खंड के साथ ही साथ स्टेशन का निरीक्षण किया गया.

विभिन्न उपकरणों और कार्यप्रणाली क किया गया जांच
रजनीश कुमार ने रतलाम से सीहोर के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने शुजालपुर, सीहोर एवं अकोदिया स्टेशन पर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जांच की और स्‍टेशन मास्‍टर एवं अन्‍य कर्मचारियों से संरक्षित ट्रेन संचालन में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी ली.

इसके साथ ही रेल प्रबंधक ने सुरक्षा से संबंधित विभिन्न उपकरणों की कार्यशीलता की जांच भी की. मंडल रेल प्रबंधक रतलाम द्वारा टीएसएस(ट्रैक्शन सब-स्टेशन) सीहोर का निरीक्षण कर वहां के संबंधित कर्मचारियों से टीएसएस की उपयोगिता, उसकी कार्यप्रणाली, मरम्‍मत इत्यादि के बारे में जानकारी ली.

अमृत भारत स्टेशन योजना पर फोकस
स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान अमृत स्टेशन योजना के तहत शुजालपुर, सीहोर एवं अकोदिया रेलवे स्टेशन पर किये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने और पाई गई अनियमितता को तत्काल समाधान हेतु निर्देशित किया. केंद्र सरकार द्वारा स्टेशनों के आधुनिकीकरण को लेकर अमृत स्टेशन योजना चलाई जा रही है. साल 2023 में इस योजना को शुरू किया गया था. 

इसके तहत यात्रियों की सुविधा के लिए देश भर के 1247 स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है. सीहोर स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर मेलों एवं अन्‍य स्‍थानीय धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान स्टेशन पर आने वाली  भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा किये जा रहे भीड़ प्रबंधन के कार्यों एवं इंतजामों का भी जायजा लिया.

ये भी पढ़ें: 'क्या एमपी सरकार खुद को...', छतरपुर में हाजी शहजाद अली के घर बुलडोजर एक्शन पर बोले उमंग सिंघार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget