एक्सप्लोरर

MP: छिंदवाड़ा में बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से की हत्या, मां ने कराई FIR, टूटी लाइट को लेकर हुआ विवाद

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक पिता ने मोटरसाइकिल की हेडलाइट टूटने को लेकर बेटे से सवाल किया तो उसने पिता की हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Madhya Pradesh Murder: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के मुंगनापार में मंगलवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने मामूली विवाद के बाद अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ घंटों में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

रात करीब 8 बजे ग्राम मुंगनापार निवासी संजू उर्फ संजय (उम्र 27 वर्ष) ने अपने पिता भोजराज दर्शमा (47) की मोटरसाइकिल की टूटी लाइट को लेकर विवाद किया. बताया जा रहा है कि आरोपी संजू अपनी बेटी के साथ अपने ससुराल से गेहूं लेकर लौटा था.

पिता के चेहरे और गले पर कुल्हाड़ी से किया वार

मोटरसाइकिल की हेडलाइट टूटी हुई देख पिता ने सवाल उठाया, जिस पर बहस इतनी बढ़ गई कि बेटे ने घर से कुल्हाड़ी लाकर पिता के चेहरे और गले पर वार कर दिया. गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही भोजराज की मौत हो गई.

पत्नी ने दर्ज कराई FIR
घटना की सूचना मृतक की पत्नी बेबी बाई (उम्र 47) ने पुलिस को दी, जिसके आधार पर पुलिस चौकी खमारपानी और थाना बिछुआ में आरोपी संजय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1), 296 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया.

पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही बिछुआ थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर परिजनों को सौंपा गया. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच जारी है.

जप्त सामग्री
घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (जिस पर खून के निशान पाए गए)
मृतक के कपड़े और नाखून के नमूने

गिरफ्तार आरोपी
संजू उर्फ संजय, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम मुंगनापार, थाना बिछुआ, छिंदवाड़ा

जांच टीम में शामिल अधिकारी
थाना प्रभारी मोहनसिंह मर्सकोले, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह डोंगरा, प्रधान आरक्षक पंकज नामदेव, प्रमोद कुमार धुर्वे, आरक्षक धीरज सहबे, अंकित बघेल और फूलभानशाह परते शामिल रहे.

Input By : सचिन पांडेय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धीरेंद्र शास्त्री का पहला बयान, 'जिसने ऐसा कुकृत्य किया उसे...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धीरेंद्र शास्त्री का पहला बयान, 'जिसने ऐसा कुकृत्य किया उसे...'
भोपाल: जीतू पटवारी ने सरकार पर लगाए आरोप तो दिग्विजय सिंह ने दी CM को 'क्लीन चिट', कहा- आरोप तथ्यहीन
भोपाल: जीतू पटवारी ने सरकार पर लगाए आरोप तो दिग्विजय सिंह ने दी CM को 'क्लीन चिट', कहा- आरोप तथ्यहीन
सागर के सिविल अस्पताल पर आरोप, डेढ़ साल के बच्चे की आंख में डाली गलत ड्रॉप, लापरवाही ने छीनी रोशनी
सागर के सिविल अस्पताल पर आरोप, डेढ़ साल के बच्चे की आंख में डाली गलत ड्रॉप, लापरवाही ने छीनी रोशनी
त्विषा शर्मा की आरोपी सास गिरिबाला के घर में देर रात घुसे चोर, क्राइम सीन पर हुई चोरी?
त्विषा शर्मा की आरोपी सास गिरिबाला के घर में देर रात घुसे चोर, क्राइम सीन पर हुई चोरी?

वीडियोज

Bollywood News: 'बॉर्डर' के बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना स्क्रीन पर आमने-सामने हैं
कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Farah Khan ने बताया क्यों Bigg Boss होस्ट करना था आसान, Lock Upp पर भी कही बड़ी बात
‘Ab Hoga Hisaab’ की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, Sanjay Kapoor, Mouni Roy और Shaheer Sheikh की Interesting बातचीत
Mumbai Rains: मुंबई में आंधी-बारिश का डबल अटैक, उखड़े पेड़, रास्ते ब्लॉक, गाड़ियां तबाह | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत में फिर से आने वाला है ऊर्जा संकट? स्टॉक में कितने दिनों का कच्चा तेल बचा? रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा
भारत में फिर से ऊर्जा संकट, स्टॉक में कितने दिनों का बचा कच्चा तेल? हैरान करने वाली आयी रिपोर्ट
दिल्ली में सुहाने मौसम का हो सकता है दीदार, कुछ घंटों में मौसम बदलने और बारिश का अनुमान
दिल्ली में सुहाने मौसम का हो सकता है दीदार, कुछ घंटों में मौसम बदलने और बारिश का अनुमान
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget