एक्सप्लोरर

MP: मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक के दो साल के पोते का घर से अपहरण, आखिरी बार घर के आंगन में दिखा था

MP News: रायसेन के पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने बताया कि अपहरण की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. पुलिस ने गुमशुदगी और अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्जकर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है.

MP Crime News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की सिलवानी सीट से कांग्रेस के विधायक देवेंद्र पटेल के दो वर्षीय पोते का गुरुवार (29 मई) को कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया. पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार अपहृत बच्चे का नाम दिव्यम पटेल है. वह विधायक पटेल के चचेरे भाई के बेटे योगेंद्र पटेल का बेटा है.

एमपी पुलिस के मुताबिक दिव्यम पटेल जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर बेगमगंज तहसील के ग्राम पलोहा स्थित अपने घर से रहस्यमय ढंग से सुबह 11 बजे से गायब है. पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने बताया कि अपहरण की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

एसपी पंकज पाडे ने बातचीत में कहा कि पुलिस ने गुमशुदगी और अपहरण की धाराओं के तहत प्रकरण दर्जकर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है. अभी तक दिव्यम पटेल के अपहरण का कोई सुराग नहीं लगा है.

एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि जब बच्चे के गायब होने की बात सामने आई उस समय घर पर केवल महिलाएं थीं.उन्होंने बताया कि परिवार में करीब 15 नौकर काम करते हैं. पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों के साथ ही नौकरों से भी सख्ती से पूछताछ की जा रही है.

11 बजे के बाद कहीं नजर नहीं आया विधायक का पोता 

एमपी पुलिस के मुताबिक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्चा सुबह 11 बजकर दो मिनट तक घर के आंगन में पीछे दिख रहा है, लेकिन उसके बाद फिर वो कहीं भी नजर नहीं आया.

बच्चे की तलाश के लिए पुलिस ले रही ड्रोन की मदद

अधिकारियों के मुताबिक, जिले के विभिन्न थानों की पुलिस की टीमें आसपास के इलाकों में बच्चे का पता लगाने का प्रयास कर रही है. इस अभियान में श्वान दस्तों के अलावा ड्रोन की भी मदद ली जा रही है. रायसेन पुलिस के मुताबिक बच्चे की सकुशल घर वापसी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget