एक्सप्लोरर

Ujjain News: इस मशीन से गाड़ियों का ई चालान करेगी और भ्रष्टाचार रोकेगी उज्जैन पुलिस, ये जानकारियां देगी मशीन

MP News : ज्जैन के एसपी सत्येंद कुमार शुक्ल ने बताया कि जो पुलिसकर्मी और अधिकारी प्रोविजनल कार्यकाल में काम करते हैं, उन्हें भी इस मशीन के जरिए सीखने का पूरा मौका मिलेगा.

एमपी न्यूज: अपराध और यातायात (Crime and Traffic) पर नियंत्रण करने के लिए एमपी पुलिस (Madhya Pradesh Police) ने एक कदम आगे बढ़ाया है. इसके तहत अब पीओएस (POS) मतलब पॉइंट ऑफ सेल नामक डिवाइस का उपयोग करके यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा. इस डिवाइस के जरिए अपराधियों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा. डिवाइस को लेकर पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ इसका उपयोग भी शुरू हो गया है. 

पीओएस मशीन का क्या इस्तेमाल होगा

पूर्व में ई-चालान केवल स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से ही बनाए जाते थे, लेकिन अब हर चौराहे पर पुलिसकर्मी खड़े रहकर ई-चलान बना सकते हैं. इसे लेकर पीओएस नामक डिवाइस का उपयोग शुरू कर दिया गया है. धार्मिक नगरी उज्जैन में पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यातायात डीएसपी सुरेंद्र पाल सिंह राठौर ने बताया कि इस डिवाइस के जरिए पुलिसकर्मियों पर जो भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं, उससे भी मुक्ति मिलेगी. इसके अलावा अपराध और यातायात को कंट्रोल करने में यह डिवाइस नींव का पत्थर साबित होगा. इस डिवाइस के जरिए कानून और नियमों का उल्लंघन करने वाले को ऑनलाइन भुगतान करना पड़ेगा. इसके अलावा यातायात नियमों का लगातार उल्लंघन करने वाले आदतन लोगों का रिकॉर्ड भी मशीन में दर्ज हो जाएगा. इससे आरोपी का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी.

पीओएस मशीन से होने वाले लाभ क्या हैं

उज्जैन के एसपी सत्येंद कुमार शुक्ल ने बताया कि जो पुलिसकर्मी और अधिकारी प्रोविजनल कार्यकाल में काम करते हैं, उन्हें भी इस मशीन के जरिए सीखने का पूरा मौका मिलेगा. मशीन में यातायात उल्लंघन के संबंध में जानकारी डालने पर जुर्माने की राशि और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं का उल्लेख स्क्रीन पर आ जाता है. यह मशीन मोबाइल जैसी है, इस मशीन में व्हीकल का नंबर डालने पर गाड़ी मालिक का नाम पता और समस्त जानकारी भी सामने अंकित हो जाती है. ऐसी स्थिति में चोरी के वाहन पकड़ने में भी काफी आसानी होगी. इसके अलावा बार-बार यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले का भी रिकॉर्ड सामने आ जाता है. इसके अतिरिक्त लाइसेंस का नंबर डालने पर लाइसेंस के संबंध में भी समस्त जानकारियां अंकित हो जाती है. यह मशीन वास्तव में पुलिस के लिए कारगर साबित हो रही है.

यह भी पढ़ें

Jabalpur News: गरीबों के राशन का गेहूं बाजार में बेचने ले जा रहा था राशन वाला, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

Indore Crime News: बच्चों की लड़ाई में बड़े ने चलाई गोलियां, महिला की मौत और बेटा हुआ घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धीरेंद्र शास्त्री का पहला बयान, 'जिसने ऐसा कुकृत्य किया उसे...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धीरेंद्र शास्त्री का पहला बयान, 'जिसने ऐसा कुकृत्य किया उसे...'
भोपाल: जीतू पटवारी ने सरकार पर लगाए आरोप तो दिग्विजय सिंह ने दी CM को 'क्लीन चिट', कहा- आरोप तथ्यहीन
भोपाल: जीतू पटवारी ने सरकार पर लगाए आरोप तो दिग्विजय सिंह ने दी CM को 'क्लीन चिट', कहा- आरोप तथ्यहीन
सागर के सिविल अस्पताल पर आरोप, डेढ़ साल के बच्चे की आंख में डाली गलत ड्रॉप, लापरवाही ने छीनी रोशनी
सागर के सिविल अस्पताल पर आरोप, डेढ़ साल के बच्चे की आंख में डाली गलत ड्रॉप, लापरवाही ने छीनी रोशनी
त्विषा शर्मा की आरोपी सास गिरिबाला के घर में देर रात घुसे चोर, क्राइम सीन पर हुई चोरी?
त्विषा शर्मा की आरोपी सास गिरिबाला के घर में देर रात घुसे चोर, क्राइम सीन पर हुई चोरी?

वीडियोज

Bollywood News: 'बॉर्डर' के बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना स्क्रीन पर आमने-सामने हैं
कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Ram Mandir Donation Scam: Ayodhya जा रहे Congress अध्यक्ष को रोका..पुलिस पर भड़के Ajay Rai
Weather Update: आसमान में बादल हैं, तो फिर बारिश क्यों गायब है? क्या खतरा मंडरा रहा है? ABPLIVE
लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, हादसे में कई बच्चे जख्मी
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, हादसे में कई बच्चे जख्मी
जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने बनाया महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा बहुत पीछे छूटे; जानकर चकरा जाएगा सिर
जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने बनाया महारिकॉर्ड, रोहित शर्मा बहुत पीछे छूटे; जानकर चकरा जाएगा सिर
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
'BJP को फायदा पहुंचाने के लिए SIR में हेरफेर...', बोलीं सागरिका घोष, 23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा लेटर
'BJP को फायदा पहुंचाने के लिए SIR में हेरफेर...', बोलीं सागरिका घोष, 23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा लेटर
Indian Army Chief: कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
Embed widget