एक्सप्लोरर

एमपी में अब हवाई यात्रा के जरिए 8 शहरों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, पीएमश्री हवाई पर्यटन सेवा की शुरुआत

PM Shri Paryatan Vayu Seva: पीएमश्री हवाई पर्यटन सेवा की शुरुआत होने से एमपी के आठ शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी. सीएम मोहन यादव 13 जून को भोपाल एयरपोर्ट पर विमान को फ्लैग ऑफ कर रवाना करेंगे.

MP News: मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ा जा रहा है. मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के 8 शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली एवं खजुराहो को 6 सीटर वाले दो एयरक्राफ्ट्स के माध्यम से जोड़ने के लिए पीएमश्री हवाई पर्यटन सेवा का संचालन गुरुवार से शुरू होने जा रहा है. सीएम डॉ. मोहन यादव 13 जून को भोपाल एयरपोर्ट पर पीएमश्री हवाई पर्यटन सेवा के विमान को फ्लैग ऑफ कर रवाना करेंगे.

पहली फ्लाइट भोपाल-जबलपुर-रीवा-सिंगरौली की होगी. इस सेवा का शुभारंभ उज्जैन में 16 जून रविवार को होगा. बता दें कि इससे पहले 14 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के स्टैट हैंगर से पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ किया था. 

टिकिट बुकिंग की ऑनलाइन सुविधा के लिए वेबसाइट लॉन्च

पीएमश्री हवाई पर्यटन सेवा की टिकिट बुकिंग की ऑनलाइन सुविधा के लिए फ्लायओला वेबसाइट डेवलप की गई है. जिसको मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में लॉन्च किया. प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और टूरिज्म बोर्ड के प्रबंधक शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के पर्यटन स्थलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर एवं सुगम बनाने और पर्यटन सुविधाओं में विस्तार करने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं. पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी. यह पर्यटन क्षेत्र के साथ-साथ उद्योग, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कृति और कला के प्रचार-प्रसार के लिए भी लाभदायक है.

ऐसे होगी हवाई सेवी की बुकिंग 
बुकिंग सुविधा की जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया कि वायु सेवा की बुकिंग के लिए इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर के एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर स्थापित किए जा चुके हैं. फिलहाल, प्रदेश के 8 शहरों को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है. जिसका विस्तार आने वाले समय में कुछ और शहरों तक किया जाएगा.

16 जून को उज्जैन से हवाई यात्रा की होगी शुरुआत 
हवाई सेवा से प्रदेश के प्रमुख शहरों को जोड़ा जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में 15 जून को ग्वालियर और फिर 16 जून को उज्जैन से हवाई यात्रा की शुरुआत होगी. इच्छुक पर्यटक www.flyola.in पर ऑफर, शेड्यूल और किराया संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का बेटा शहीद, कल होगा CRPF जवान का अंतिम संस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
MP में बड़ी सियासी हलचल, CM ने मंत्री से छीना अहम विभाग, मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
रायसेन में कारोबारी की नरबलि! 7 दिन से था लापता, गड़े धन के लालच में कर दी गई हत्या, नदी किनारे दफन मिला शव
रायसेन में कारोबारी की नरबलि! 7 दिन से था लापता, गड़े धन के लालच में कर दी गई हत्या, नदी किनारे दफन मिला शव

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget