एक्सप्लोरर

MP Startup Policy 2022: सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- 'तुम मुझे आइडिया दो, मैं तुम्हें अवसर दूंगा'

MP Startup Policy: मध्यप्रदेश सरकार की स्टार्टअप पॉलिसी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शुभारंभ कर दिया है. शुभारंभ अवसर पर उन्होंने इंदौर के व्यापारियों से बातचीत भी की.

MP Startup Policy 2022: मध्यप्रदेश सरकार की सबसे बड़ी रोजगारन्मुखी महत्वकांक्षी स्टार्टअप पॉलिसी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शुभारंभ कर दिया है. शुभारंभ अवसर पर उन्होंने इंदौर के व्यापारियों से बातचीत भी की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकारी प्रक्रियाओं को सरल किया गया है. साल 2014 के पहले तक देश में 350 से 400 स्टार्टअप काम कर रहे थे लेकिन वर्तमान समय में 70000 स्टार्टअप देश में काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उद्योगपतियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि "तुम मुझे आइडिया दो, मैं तुम्हें अवसर दूंगा." 

पीएम मोदी ने स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को दी बधाई

प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप के बारे में लोगों का भ्रम दूर करने की कोशिश की. पीएम मोदी ने कहा कि रोजगारन्मुखी उद्योग और काम स्टार्टअप से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार को बधाई देते हुए इंदौर की जनता, उद्योगपतियों और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को शुभकामनाएं दी. स्टार्टअप पर उन्होंने बताया कि भारत विश्व का तीसरा बड़ा देश है. देश में इनोवेशन और इंडस्ट्रीज पर नए-नए प्रयोग हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती को प्रोत्साहन दिए जाने पर भी राय रखी.

युवाओं के सामर्थ्य पर भरोसा करने से बदली तस्वीर

संबोधन में उन्होंने कांग्रेस की सरकारों को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारें युवाओं के सामर्थ्य पर भरोसा नहीं करती थीं लेकिन जब उन्होंने 8 साल के कार्यकाल में युवाओं के सामर्थ्य पर भरोसा किया तो देश की तस्वीर बदलने लगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश सरकार के बनाए गए स्टार्टअप पोर्टल का भी वर्चुअल शुभारंभ किया. इंदौर के किराना व्यापारी तनु तेजस सारस्वत, भोपाल के उमंग श्रीधर से भी उन्होंने चर्चा की.

MP News: Bhopal के स्कूलों को Email भेजकर बम से उड़ाने की दी गई धमकी, जानें तलाशी में क्या मिला

उमंग श्रीधर बताया कि खादी के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. उन्होंने स्टार्टअप के जरिए बड़ी-बड़ी कंपनियों को कपड़ा बेचा. स्टार्टअप शुरू करने का श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, मंत्री उषा ठाकुर, तुलसी सिलावट सहित तमाम जनप्रतिनिधि ब्रिलिएंट कन्वेंशन हॉल में मौजूद रहे. उद्योग विभाग के सचिव पी नरहरि ने सरकार की योजना और स्टार्टअप पर किए गए सरलीकरण के बारे में जानकारी दी. 

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर में सामूहिक विवाह का आयोजन, मंत्री गोविंद राजपूत ने दिया 'आठवां वचन'

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget