एक्सप्लोरर

MP News: एमपी की शिवराज सरकार को नौकरियां देने से ज्यादा स्टार्टअप पर भरोसा, पीएम और सीएम इस तारीख को जारी करेंगे नई पॉलिसी

MP News: इंदौर से लगे पीथमपुर में कई नए स्टार्टअप आ रहे हैं. व्हीकल के क्षेत्र में भी इंदौर का पीथमपुर हब बन चुका है. इंदौर के आसपास भी नए स्टार्टअप के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. 

इंदौर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बढ़ रही बेरोजगारी को देखते हुए सरकार इस बात को समझ चुकी है कि अब सरकारी नौकरियों से बेरोजगारी खत्म होने वाली नहीं है. इसलिए अब सरकार का जोर स्टार्टअप पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 13 मई को आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे. इस कार्यक्रम में इंदौर से स्टार्ट अप को लेकर नई पालिसी (Startup Policy) की घोषणा की जाएगी. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) और उनके मंत्रिमंडल के कई साथी भी शामिल होंगे और इंदौर में स्टार्टअप पर नई पॉलिसी की घोषणा करेंगे. 

मध्य प्रदेश में हर साल कितने बेरोजगार बढ़ते हैं

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में हर साल लगभग 5 लाख युवा बेरोजगार बढ़ रहे हैं. इसके ठीक विपरीत सरकारी नौकरियां 1 लाख से भी कम निकल रही हैं. यदि पिछले 5 साल की बात की जाए तो मध्य प्रदेश में 25 लाख बेरोजगार बढ़ चुके हैं. मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार इस बात को समझ चुकी है कि नए स्टार्टअप ही बेरोजगारी की समस्या को दूर कर सकते हैं. इसके लिए नई पॉलिसी की घोषणा की जा रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा समेत शिवराज सरकार के कई मंत्री 13 मई को इंदौर में मौजूद रहकर स्टार्टअप की नई पॉलसी की घोषणा करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल जुड़ेंगे.

उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के बाद बेरोजगारी की समस्या और भी विकराल हो गई है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्टार्टअप पर जोर दिया जा रहा है. नए स्टार्टअप को लेकर सरकार कई बड़ी घोषणा कर सकती है. इंदौर स्टार्टअप को लेकर मध्य प्रदेश में एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है. यहां पर युवाओं में स्टार्टअप को लेकर खासा उत्साह भी है.

पीथमपुर का तेजी से हो रहा है विकास

इंदौर से लगे पीथमपुर का तेजी से विकास हो रहा है. यहां पर कई नए स्टार्टअप आ रहे हैं. व्हीकल के क्षेत्र में भी इंदौर का पीथमपुर हब बन चुका है. इसके अतिरिक्त इंदौर के आसपास भी नए स्टार्टअप को लेकर कई संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. 

इंदौर एक तरफ जहां ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में नए स्टार्टअप के जरिए आगे बढ़ रहा है. वहीं इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी कई ऐसी संभावना है जो इंदौर के विकास में सहायक बन रही है. इसे लेकर युवा भी काफी जागरूक दिखाई दे रहे हैं. 13 मई के बाद इंदौर में 100 से ज्यादा स्टार्टअप शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. इसमें 3000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा. 

यह भी पढ़ें

MP News: मध्य प्रदेश में आदिवासियों की मॉब लिंचिंग पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना

MP News: अब लाडली लक्ष्मी को कॉलेज जाने पर दो किस्तों में मिलेंगे 25 हजार रुपये, शिवराज सरकार ने किया नियम में संसोधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget