एक्सप्लोरर

अपने ही धाम में घिरे पंडित प्रदीप मिश्रा! वृंदावन से कुबेश्वर आए श्रद्धालु राधा रानी विवाद पर करेंगे सवाल

Pandit Pradeep Mishra: श्रद्धालुओं ने कहा कि कृष्ण-राधा के बारे में बचपन से पढ़ा सुना है. 84 कोस की परिक्रमा की है. पंडित प्रदीप मिश्रा से मिलूंगी तो उनके राधा रानी पर दिए बयान के बारे में पूछूंगी.

Pandit Pradeep Mishra News: अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब तक वृंदावन, बरसाना सहित देश के अलग-अलग राज्य और शहरों में पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ आक्रोश जताया जा रहा था, लेकिन अब पंडित प्रदीप मिश्रा अपने ही गृह जिले सीहोर में कुबेरेश्वर धाम पर भी घिर गए हैं. वृंदावन से पंडित प्रदीप मिश्रा से मिलने के लिए कुबेरेश्वर धाम आए श्रद्धालुओं में आक्रोश है. वह पंडित प्रदीप मिश्रा से मिलकर पूछेंगे कि आपने राधा रानी को लेकर यह बयान क्यों दिया? 

उन्होंने कहा कि हम बचपन से ही भगवान श्री कृष्ण और राधा जी के बारे में सुनते आ रहे हैं. पुराणों में भी यही लिखा है कि श्री कृष्ण वृंदावन के और राधा जी बरसाना की हैं. फिर आपने कुछ और क्यों कहा? बता दें पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा दिए गए बयान के बाद से सांधु संतों में आक्रोश देखा जा रहा है. पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ 13 अखाड़ों के संत, महंत, मंदिर के पुजारी लामबंद हो गए हैं. 

संत पंडित प्रदीप मिश्रा से बरसाना आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कह रहे हैं. संतों के साथ अब आमजनों में भी आक्रोश साफ नजर आने लगा है. भगवान श्री कृष्ण-राधा रानी में आस्था रखने वाले श्रद्धालु पंडित प्रदीप मिश्रा के इस बयान से आक्रोशित हैं और दुखी हैं. वृंदावन और आसपास के क्षेत्रों से कुबेरेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालु काफी दुखी हैं. 

संतों की चेतावनी बेअसर
श्रद्धालुओं का कहना है कि कृष्ण-राधा के बारे में बचपन से पढ़ा सुना है. 84 कोस की परिक्रमा की है. पंडित प्रदीप मिश्रा से मिलूंगी तो उनके राधा रानी पर दिए बयान के बारे में पूछूंगी. कृष्ण भगवान वृंदावन और राधा रानी बरसाना की हैं. यह बात कई ग्रंथों में भी लिखी है. गौरतलब है कि बरसाना में पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ साधु संतों की महापंचायत हुई थी. 

इस महापंचायत में संतों ने आक्रोश जताते हुए कहा था कि पंडित प्रदीप मिश्रा बरसाना आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, ऐसा नहीं करने पर पंडित मिश्रा को बरसाना के राधा रानी मंदिर में दर्शन नहीं करने दिया जाएगा. संतों की इस चेतावनी का फिलहाल असर नहीं हुआ है. पंडित प्रदीप मिश्रा ने अब तक माफी नहीं मांगी है.

ये भी पढ़ें: 'चोर-चोर मौसेरे भाई...', सीएम मोहन यादव बोले- स्कूलों में पढ़ाया जाएगा 'इमरजेंसी' का संघर्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget