एक्सप्लोरर

'चोर-चोर मौसेरे भाई...', सीएम मोहन यादव बोले- स्कूलों में पढ़ाया जाएगा 'इमरजेंसी' का संघर्ष

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने कहा कि रस्सी जल गई पर बल नहीं गया, कांग्रेस की आज यही स्थिति है. उन्होंने राज्य के मीसाबंदियों के लिए बड़ी छूट की घोषणा की.

Mohan Yadav On Emergency 1975: एमपी के सीएम हाउस में मीसाबंदियों और उनके परिजनों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने मीसाबंदियों को एयर एंबुलेंस की सुविधा और एयर टैक्सी किराए में 25 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की। साथ ही, स्कूली पाठ्यक्रम में आपातकाल के संघर्ष की कहानी को शामिल करने की भी घोषणा की गई.

इस मौके पर मीसा बंदियों ने अपातकाल के संघर्ष के स्मरणों को सुनाया. कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने मीसा बंदियों और उनके परिजनों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. कार्यक्रम संबोधित करते हुए सीएम डॉ. यादव ने कहा कि अब मीसाबंदियों को एयर एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी साथ ही एयर टैक्सी किराए में 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी. 

प्रदेश भर के 750 मीसाबंदी और उनके परिजन सीएम हाउस में सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान मीसाबंदियों द्वारा आपातकाल और जेल जाने के संस्मरणों को बताया जा रहा है. प्रदेश में करीब 750 मीसाबंदी है, जबकि पत्नी को मिलाकर करीब 1700 हैं. इन सभी को मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से जयप्रकाश नारायण श्रद्धानिधि 30 हजार रुपये दिए जाते हैं, जबकि दिवंगत हो गए हैं तो उनकी पत्नी को 15 हजार रुपये दिए जाते हैं. 

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होगी संघर्ष की कहानी

डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि अब स्कूली पाठ्यक्रम में आपातकाल के संघर्ष को शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आपातकाल के समय देश के लोगों को किन संघर्ष से होकर गुजरना पड़ा. उन्होंने ओम बिरला के बयान की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे खुशी है, उन्होंने इस बारे में अपनी बात रखी. सीएम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर प्रेस, मीडिया, आम लोगों को जेल में डाल दिया था. किस तरह से जनता ने संघर्ष करके दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को स्थापित किया. यह संघर्ष याद किया जाता रहेगा.   

सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र सेनानियों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा. अंत्येष्टि के लिए अब तक 8000 रुपये दिए जाते हैं, जिसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये किए जाने की घोषणा भी सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई है. 

एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराएगी सरकार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानियों को बीमार होने की दशा में यदि आकस्मिक चिकित्सा के लिए एयर एंबुलेंस की जरुरत होगी तो सरकार उपलब्ध कराएगी. प्रदेश में चलने वाली एयर टैक्सी में भी लोकतंत्र सेनानियों को किराए में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. इसके साथ ही लोकतंत्र सेनानियों को सर्किट हाउस में रुकने पर 50 प्रतिशत छूट मिलेगी, वह सर्किट हाउस में तीन दिन तक रुक सकेंगे. लोकतंत्र सेनानिायें को टोल नाका में भी छूट मिलेगी.

 'चोर-चोर मौसेरे भाई'

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया. सीएम ने कहा कि रस्सी जल गई पर बल नहीं गया, कांग्रेस की यही स्थिति है. सीएम ने कहा, ''पाकिस्तान और भारत दोनों ही एक साथ आजाद हुए, लेकिन पाकिस्तान में लोकतंत्र की हत्या हो गई और हमारा देश आगे बढ़ रहा है. आपातकाल के दौरान कांग्रेस का साथ देने वाले लोग आज उसके घमंडिया गठबंधन में शामिल हैं. यह सभी चोर-चोर मौसेरे भाई की तर्ज पर काम करते हैं.''

ये भी पढ़े : Bharatpur: 200 साल पुराने मंदिर के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, लोगों ने प्रदर्शन कर जाम किया रोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
Embed widget