एक्सप्लोरर

Bhopal में देवकीनंदन ठाकुर से मिले पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा- हमारी लाज तो हनुमान जी...

MP: भोपाल में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अचानक कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर से मिनने पहुंच गए. इस दौरान पंडाल जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने दोनों पर जमकर फूलों की वर्षा की.

Dhirendra Krishna Shastri Meet Devkinandan Thakur: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhpal) में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर (Devkinandan Thakur) से मिलने आचानक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) पहुंचे.

दरअसल, भोपाल में देवकीनंदन ठाकुर की कथा चल रही थी, जिसका शनिवार को अंतिम दिन था. इसके समापन के दौरान पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री उनसे मिलने पहुंचे. दोनों के की मिलन की यह तस्वीर खूब वायरल हुई. दोनों के मिलन पर श्रद्धालुओं ने जमकर फूलों की वर्षा की. आयोजन स्थल पर उपस्थित श्रद्धालु दोनों कथा वाचकों के मिलन से भावविभोर हो उठे. साथ ही पंडाल जयकारों से गूंज उठा. 

भगवान कृष्ण का दिया संदेश
कथा के दौरान देवकीनंदन ठाकुर ने भगवान श्री कृष्ण के गीता श्लोक का वर्णन करते हुए कहा कि यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत, अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्. अर्थ: इस श्लोक में श्री कृष्ण कहते हैं जब जब इस पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है. विनाश का कार्य होता है और अधर्म आगे बढ़ता है. तब-तब मैं इस पृथ्वी पर आता हूं और यहां पर अवतार लेता हूं.

20 हजार की क्षमता, 60 हजार पहुंचे श्रद्धालु
वहीं विदिशा में शुक्रवार से पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा का शुभारंभ किया गया है. कथा स्थल पर आयोजन समिति द्वारा लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं के हिसाब से पंडाल का निर्माण कराया गया है, लेकिन स्थिति यह है कि पहले ही दिन श्रद्धालुओं की संख्या 60 हजार के पार पहुंच गई. श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद की वजह से आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं गड़बड़ाने लगी. व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को श्रद्धालुओं को पंडाल तक पहुंचने से पहले ही रोकना पड़ा. श्रद्धालुओं ने सडक़ किनारे बैठकर ही कथा का आनंद लिया. 

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने क्या कहा
कथा के पहले दिन कथा वाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने व्यास पीठ से कहा कि विदिशिा विद्धानों की नगरी है, लेकिन हम तो अनपढ़ गंवार हैं. जबरदस्ती हमें व्यास पीठ पर बैठा देते हो तो बैठना पड़ता है. व्यास पीठ पर बैठते हैं तो बोलना भी पड़ता है. बोलते हैं तो हम दिखते हैं, लेकिन दरअसल हमारी लाज तो हनुमान जी ही रखते हैं. पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने विदिशा का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के लोगों के मस्तक पर जब तिलक देखता हूं तो बहुत अच्छा लगता है. यह बहुत प्राचीन हिन्दू नगर है. इतना ही नहीं, केवल हिन्दू ही नहीं यहां जैन धर्म के दसवें तीर्थकर भी जन्में हैं.

MP News: बीना के मिशनरी स्कूल की प्रयोगशाला में मिला मानव भ्रूण, बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने की कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget