एक्सप्लोरर

Indore: अलीराजपुर के LIC रीजनल मैनेजर की आतंकी हमले में मौके पर ही मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

Kashmir Terror Attack: पहलगाम में आतंकी हमले में इंदौर के एलआईसी अलीराजपुर के रीजनल मैनेजर सुशील नथानियल की भी मौत हो गई. वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए कश्मीर गए थे.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर की वादियों में एक बार फिर गोलियों की गूंज ने देश को झकझोर दिया है. इस बार आतंक का शिकार 26  लोग बने हैं. इस हमले के शिकार इंदौर के निवासी और एलआईसी अलीराजपुर के रीजनल मैनेजर, सुशील नथानियल (58) भी हुए हैं. वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए कश्मीर गए थे, लेकिन वहां पहलगाम स्थित बैरासन घाटी में हुए आतंकी हमले में उनकी जान चली गई. 

इस हमले ने ना केवल एक परिवार की खुशियां छीन ली, बल्कि इससे पूरे इंदौर शहर, विशेषकर अभिनंदन नगर एमआर-10 इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के अनुसार, सुशील नथानियल को आतंकियों की गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. उनका शव फिलहाल कश्मीर में ही है, जिसे जल्द ही एयरलिफ्ट कर इंदौर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

सुशील की पत्नी जेनिफर नथानियल एक शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं. इस हादसे से पूरी तरह टूट चुकी हैं, वहीं उनकी बेटी आकांक्षा नथानियल, जो सूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुई हैं. आकांक्षा को पैर में गोली लगी है और वह वर्तमान में कश्मीर में ही इलाजरत हैं. नथानियल परिवार का यह कश्मीर दौरा एक पारिवारिक यात्रा थी, जो अब एक भयानक त्रासदी में बदल गई. परिवार का मूल गांव जोबट है, लेकिन वे पिछले करीब 30 वर्षों से इंदौर में रह रहे थे.

सुशील नथानियल की मौत की खबर जैसे ही इंदौर पहुंची, अभिनंदन नगर में शोक की लहर दौड़ गई. पड़ोसी, रिश्तेदार और मित्र उनके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना देने की कोशिश करते दिखे. पड़ोसियों का कहना है कि सुशील एक मिलनसार और मददगार व्यक्ति थे, जो हर किसी से अपनत्व से मिलते थे.

घटना की गंभीरता को देखते हुए इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह स्वयं नथानियल परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने इस दर्दनाक घटना पर दुख जताया और कहा कि सुशील का शव जल्द ही इंदौर लाया जाएगा, जिसमें शासन और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी. फिलहाल शव को एयरलिफ्ट कर इंदौर लाने के प्रयास किए जा रहे है.

इसे भी पढ़ें: पहलगाम हमले को लेकर भड़के अशोक गहलोत, बोले- 'आतंकियों ने लोगों को पत्नियों और बच्चों के सामने इसलिए मारा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget