एक्सप्लोरर

MP News: पतंगबाजी में नायलॉन के घागे के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने की तैयारी, प्रशासन सख्त

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में मकर संक्रांति के पहले ही नायलॉन के धागे पर रोक लगा दी गई है. अब सभी जिले के कलेक्टर सख्ती से इसका पालन कराने के लिए तैयार हैं.

MP News: मध्य प्रदेश में मकर संक्रांति के पहले नायलॉन के धागे पर अंकुश लगाने के लिए जिला कलेक्टरों द्वारा फरमान जारी किया जा रहा है. नायलॉन के धागे का मध्य प्रदेश में पतंगबाजी के दौरान उपयोग से कई लोगों की जान तक जा चुकी है. इसी के चलते हर साल नायलॉन के धागे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा फरमान जारी किया जाता है. मध्य प्रदेश में मकर संक्रांति के पहले ही आसमान में पतंग बाजी शुरू हो जाती है. पतंगबाजी में आगे रहने के लिए लोगों ने नायलॉन के धागे तक का इस्तेमाल शुरू कर दिया था.

नायलॉन का धागा आसानी से टूटता नहीं है. इसी वजह से नायलॉन के धागे के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है. मुख्यमंत्री के शहर उज्जैन में 3 सालों में तीन लोगों की जान नायलॉन के धागे से चली गई है. इसी वजह से नायलॉन के धागे पर पूरी तरह अंकुश लगाने की कवायद अभी से शुरू हो गई है.

 नीरज कुमार ने जारी किया आदेश

 उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि 25 जनवरी तक नायलॉन के धागे का पतंगबाजी में इस्तेमाल को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया जा चुका है. इसके बाद भी यदि कोई नायलॉन के धागे का इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि नायलॉन के धागे का पतंग में इस्तेमाल करना वर्जित है. इस संबंध में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मानव और पक्षी के लिए खतरनाक है नायलॉन का धागा

 उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि  मानव व‌ पशु-पक्षियों के जीवन की सुरक्षा बनाए रखने एवं दुर्घटनाओ की रोकथाम के लिए एवं जन सामान्य के हित‌‌व जान माल की रक्षा एवं लोक शांति को बनाए रखने यह प्रतिबंधात्मक आदेश संपूर्ण जिले में लागू रहेगा. आदेश के अनुसार कोई भी व्यक्ति पतंगबाजी में न तो नायलोन डोर (चायना डोर) का निर्माण करेगा, न ही क्रय-विक्रय व उपयोग करेगा और न ही भण्डारण करेगा. मकर संक्राति पर्व पर पतंगबाजी हेतु ऐसी डोर का क्रय-विक्रय एवं निर्माण किया जाए, जिससे किसी भी व्यक्ति, पशु,पक्षियों को किसी भी प्रकार की शारीरिक क्षति न हो. 

यह भी पढ़े: एमपी के शिवपुरी में 100 कर्मचारी और अधिकारियों पर कार्रवाई, जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget