एक्सप्लोरर

MP News: पढ़ाई ना करने पर छात्र को स्कूल से निकाला, तो पहुंचा डीएम के पास, फिर हुआ ये फैसला...

MP NEWS: स्कूल से निकाले जाने पर कासिम रतलाम के कलेक्टर के पास पहुंच गया. उसने कहा - पढ़ना चाहता हूं, भविष्य में गलती नहीं करूंगा. इस पर डीएम का दिल पिछला और उसका फिर से हो गया ​फ्रेश एडमिशन. 

MP NEWS: बात स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे के मौज मस्ती से जुड़ी है, लेकिन मसला गंभीर है. इस मामले में एक छात्र ने जो किया वो भी काबिलेतारीफ है. जी हां बात हो रही स्कूल में मस्ती करने पर पिटाई, उठक-बैठक और मुर्गा बनाने आदि सजा की. ये बातें आपने पहले भी सुनी होगी, लेकिन इस बार मसला थोड़ा अलग है. अलग इसलिए कि मध्य प्रदेश के रतलाम में मस्ती करने पर कासिम नामक छात्र को स्कूल से निकाल दिया गया. कासिम अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के पास पहुंच गया. इसके बाद कलेक्टर ने छात्र के साथ डिप्टी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल भिजवाया. 

कासिम की बात सुन कलेक्टर का पिघला दिल
दरअसल, रतलाम के ऊकंला इलाके में रहने वाला कासिम माणक चौक स्कूल के कक्षा नवीं का छात्र है. स्कूल प्रबंधन ने छात्र कासिम पर आरोप लगाया कि वह अन्य विद्यार्थियों को उलूल-जुलूल बोलता है. इसके अलावा, विद्यालय में खूब मस्ती करता है. इसी शिकायत के चलते कासिम को स्कूल से निकाल दिया गया. कासिम अपने पिता के साथ कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के पास पहुंच गया. उसने कहा कि वह पढ़ना चाहता है और भविष्य में कोई गलती नहीं करेगा. छात्र और उसके पिता ने अपनी समस्याएं बताकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से गुहार लगाई. छात्र की बात सुनने के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने अपर कलेक्टर त्रिलोचन गौड़ और जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा को विद्यार्थी के साथ माणक चौक स्कूल भेजा. अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश देकर छात्र कासिम का दाखिला एक बार फिर करवा दिया. 

छात्र के अभिभावकों ने किया लिखित वादा
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि कासिम को कई बार समझाइश दी गई लेकिन वह बार-बार निर्देशों का उल्लंघन कर रहा था. इसी के चलते उसे स्कूल से निकाल दिया गया. माणक चौक स्कूल पर विद्यार्थी के अभिभावकों ने लिखित वादा किया है कि कासिम भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेगा, जिससे उसका भविष्य खराब हो जाए. इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने कासिम को दाखिला दिया है.

यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh के इस जिले में सड़क पर घूमते नजर आए 'यमराज', लोगों से की यह अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget