एक्सप्लोरर

MP Weather Update: एमपी में गर्मी से मामूली राहत के बाद अब तपाएगा नौतपा, इतना बढ़ जाएगा पारा

MP Weather Update: ग्रामीण मौसम विशेषज्ञ एचएल कपाड़िया ने बताया कि 25 मई से नौतपा लग रहा है, जो 2 जून तक रहेगा. इस नौतपा में 1 से 2 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मालवा (Malwa) सहित दूसरे हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का असर अब कम होने लगा था. तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन नौतपा (Nautapa) लगते ही अब एक बार फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है. इससे पहले मई महीने की 14 तारीख को इस सीजन में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी थी. जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज हुआ था. दरअसल साउथ-वेस्ट मानसूनी हवाओं के चलते मौसम में राहत मिली है. अभी हवाओं की गति की वजह से मालवा क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट दर्ज की जा रही थी.
 
फिलहाल ग्रामीण मौसम कृषि महाविद्यालय ऑब्जरवेटिव के अनुसार इंदौर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं ग्रामीण मौसम विशेषज्ञ एचएल कपाड़िया ने बताया कि 25 मई से नौतपा लग रहा है, जो 2 जून तक रहेगा. इस नौतपा में 1 से 2 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. कुल मिलाकर नौतपा के दौरान अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री बने रहने का अनुमान है.
 
क्या होता है नौतपा के दौरान?
 
उन्होंने कहा कि तेज हवाओं के चलने की वजह से साउथ-वेस्ट मानसून सक्रिय हो गया है, जिससे तापमान में कुछ कमी देखी जा रही है. जिस तरह से नौतपा के दौरान गर्मी के तेवर चढ़े रहते थे, इस बार उसमें नरमी देखी जा सकती है. आपको बता दें कि नौतपा के दौरान 9 दिन सूर्य धरती के ज्यादा करीब आ जाती है, जिसके चलते गर्मी का प्रभाव अधिक हो जाता है. इस बार नौतपा 25 मई यानी बुधवार से शुरू हुआ है और 2 जून तक रहेगा. नौतपा के दौरान प्रचंड गर्मी पड़ती है, जिसके कारण मानसून का बनना माना जाता है.
 
नौतपा में ज्यादा गर्मी पड़ने से होता है ये असर
 
कहा जाता है कि अगर इन 9 दिनों में बारिश होने लगे तो नौतपा का गलना माना जाता है. ऐसा होने पर अच्छी बारिश की संभावना कम होती है. वहीं अगर नौतपा के दौरान गर्मी ज्यादा पड़ती है तो उस साल अच्छे बारिश की संभावना होती है, क्योंकि इसकी वजह से समुद्र के जल का तेजी से वाष्पीकरण होता है, जिससे बादल बनते हैं और वह अच्छी बारिश करते हैं.
 
ये भी पढ़ें-
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget