एक्सप्लोरर

Gwalior News: मध्य प्रदेश में अब भी बेखौफ हैं शिकारी, अब शिकारियों ने चीतल को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

MP News : वन विभाग की टीम घायल चीतल को उपचार के लिए पहले बरई ले गई. लेकिन वहां इलाज नहीं हो सका. वहां से उसे ग्वालियर ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

ग्वालियर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) गुना (Guna) के आरोन में शिकारियों ने पुलिसकर्मियों (Policemen) की हत्या कर दी थी. इसके बाद पुलिस (Police) ने कठोर कदम उठाए थे. इसके बाद भी शिकारियों पर लगता है कोई असर नहीं पड़ा है. बीते रोज शिकारियों ने ग्वालियर स्थित घाटीगांव के जंगलों में एक चीतल को गोली मार दी. बाद में घायल चीतल की मौत हो गई. ग्वालियर जिले में ग्वालियर-शिवपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटीगांव इलाका वन क्षेत्र है. इसमें वन विभाग की सबसे संवेदनशील मानी जाने वाली छोंडा और जौरासी वन चौकी क्षेत्र में पनिहार की कन्हेर झील के नजदीक शिकारियों ने एक चीतल को गोली मार दी. यह सूचना वन अमले तक एक साधु के जरिए पहुंची. इस सूचना पर रेंजर दीपेंद्र मोहन पाठक वन अमले के पास पहुंचे तो साधु ने कहा कि उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी. जब सर्चिंग शुरू की तो कन्हेर झील के पास खून से लथपथ एक चीतल पड़ा दिखा था, उन्होंने इसकी सूचना फारेस्ट वालों को दी. 

साधु ने दी थी गोली मारने की सूचना

वन टीम करीब तीन साल उम्र के घायल चीतल को उपचार के लिए पहले बरई ले गई. लेकिन जब वहां इलाज नहीं हो सका तो उसे लेकर ग्वालियर ले जाया गया. वहां इलाज तो शुरू हो गया लेकिन ज्यादा खून बह जाने और इंफेक्शन फैल जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका. बीती शाम वन स्टाफ ने शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित वन डिपो में उसका दाह संस्कार कर दिया.

इससे लगता है कि आरोन में शिकारियों द्वारा की गई बड़ी और निर्मम घटना और उसके बाद पुलिस की कठोर कार्रवाई का भी शिकारियों के हौंसले पर कोई असर नहीं पड़ा है. वे लगातार शिकार करने जंगल में जा रहे हैं. विगत पांच मई को एक खरगोश के शिकार की भी खबर मिली थी इसका एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमे आंतरी में इन शिकारियों को पकड़ने के बाद छोड़ने का वीडियो था. इस मामले में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विश्राम सागर शर्मा ने डीएफओ से इसकी जांच करने को भी कहा था. लेकिन इसकी लीपापोती हो गई इससे लगता है कि वन विभाग भी कोई खास गंभीर नहीं है.

यह भी पढ़ें

MP News: नशे और महंगी चीजों के शौक ने नाबालिग को बनाया क्रिमिनल, दोस्तों के साथ मिलकर खुद रची अपहरण की साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

Jabalpur News: जबलपुर में आज इस वक्त जाएंगे Petrol-Diesel भरवाने तो लौटना पडे़गा वापस, जानें क्यों बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget