एक्सप्लोरर

Ujjain News: पढ़ने की उम्र में वर्चस्व की लड़ाई, 10वीं के छात्र ने 12वीं के छात्र के सीने में घोंप दिया चाकू

Ujjain Crime News: घटना से पूरे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस के मुताबिक घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है

Ujjain School: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में एक स्कूल (School) में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर खूनी संघर्ष हो गया. इसमें कक्षा 12वीं का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल छात्र को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ उज्जैन की नीलगंगा पुलिस ने कातिलाना हमले की एफआईआर दर्ज कर लिया है. हालांकि फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है. 

छात्र गंभीर रुप से घायल
मामले के बारे में नीलगंगा थाने के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर (SI) महेंद्र मकाश्रे ने बताया कि सुभाष नगर में डिवाइन स्कूल है, जहां पर शुक्रवार को विद्यार्थियों के बीच झगड़े में चाकू चल गए. यहां पर 12वीं में पढ़ने वाला छात्र चाहत लोदवाल हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक स्कूल में लंच ब्रेक चल रहा था, इस दौरान 10वीं में पढ़ने वाला छात्र अपने स्कूल बैग से चाकू निकाल लाया और चाहत लोदवाल के सीने में चाकू घोंप दिया. 

MP Panchyat Election: मूलभूत सुविधाओं से वंचित गांव के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार, सरकारी कर्मचारियों ने भी नहीं किया मतदान

वर्चस्व को लेकर लड़ाई 
इस घटना से पूरे स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई. घटना के बाद घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस के मुताबिक घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर विवाद शुरू हुआ था. जांच अधिकारी के मुताबिक कक्षा 10वीं और कक्षा बारहवीं के छात्रों ने अपना गैंग बना रखा है. उनके बीच कई दिनों से तनातनी चल रही थी. शुक्रवार को अपशब्द कहने की बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया, जो खूनी संघर्ष में बदल गया. वहीं घायल छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. 

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सब इंस्पेक्टर महेंद्र मकाश्रे ने बताया कि इस घटना के बाद स्कूल के सीसीटीवी कैमरे को लेकर स्कूल प्रबंधन से जानकारी ली गई तो उन्होंने सहयोगात्मक रवैया नहीं अपनाया. इसके बाद स्कूल के सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर जब्त कर लिया गया है. साइबर सेल की मदद से सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं, जिसके बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी. अभी हमलावर छात्र फरार है. हमलावर छात्र उज्जैन के पवासा इलाके में रहता है.

Jabalpur News: जबलपुर में अवैध धर्मस्थलों को नहीं हटाने से नाराज हुआ हाई कोर्ट, वकील ने इसलिए दायर की है याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget