एक्सप्लोरर

बारिश के मौसम में लोगों का मन मोह रहा MP का अमरगढ़ वाटरफॉल, बड़ी संख्या में पहुंच रहे सैलानी

Amargarh Waterfalls: अमरगढ़ वाटरफॉल को देखने के लिए इन दिनों बारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. ऐसे में सीहोर कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने यहां आ रहे पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 70 किलोमीटर दूर शाहगंज के पास स्थित अमरगढ़ वाटरफॉल इन दिनों पर्यटकों की खास पसंद बना हुआ है. भोपाल सहित 100 किलोमीटर के दायरे के पर्यटक इस झरने का आनंद लेने के लिए आ रहे हैं. भोपाल-शाहगंज रोड पर खटपुरा के पास विंध्याचल पर्वत श्रृंखला में प्रकृति की गोद में स्थित अमरगढ़ वाटरफॉल बारिश शुरू होते ही सैलानियों को लुभाने लगा है. 

प्रकृति के इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए भोपाल, होशंगाबाद, औबेदुल्लागंज सहित आसपास के 100 किलोमीटर के दायरे से बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं और झरने का आनंद लेते हैं. बता दें बांद्राभान संगम से कुछ दूर दहोटा घाट पर प्रसिद्ध प्राकृतिक जल स्त्रोत आकर्षण का केन्द्र है. 

यहां घने जगंल में पत्थरों के बीच कल-कल ध्वनि करते हुए झरने की आवाज यहां से गुजरने बाले राहगीरों को अनायास ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है. झरने का पानी सौ फीट से भी अधिक उंचाई से गिरता है, जिसका मनोरम दृश्य प्रकृति प्रेमियों के दिल को आनंदित करता है.

दो दिन पहले फंस गए थे 5 लोग
अमरगढ़ के झरने में आनंद लेने के साथ सजगता की भी जरुरत है. दरअसल दो दिन पहले भोपाल के एक ही परिवार के पांच लोग यहां फंस गए थे. ये लोग झरने के बीच में थे और अचानक से पानी बढ़ गया. इसके बाद एनडीआरएफ की टीम की मदद से इन लोगों को रात 11 बजे सकुशल बाहर निकाला गया. 

कलेक्टर ने की विशेष अपील
दो दिन पहले अमरगढ़ वाटरफॉल  पर घटित हुई घटना को लेकर सीहोर कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने आमजनों से अपील की है. कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने तालाबों, डेम, नदी, नालों और जल भराव वाले क्षेत्रों  से दूर रहने की अपील की है. कलेक्टर ने अमरगढ़ वाटरफॉल में लोगों के फंस जाने की घटना का उदहरण देते हुए कहा कि गहरे पानी वाली जगहों पर लोगों को जाने से रोका जाए. उन्होंने अमरगढ़ पर आ रहे पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

MP: एमपी के सीएम ने पूछा- सावन में दर्शन और सवारी कैसी चल रही है? शिव भक्त बना सकते हैं विश्व रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget