एक्सप्लोरर

MP के वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशखबरी, तीर्थ स्थलों के मुफ्त कर सकेंगे दर्शन, जानें- पूरी योजना

MP Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब देश के अन्य तीर्थ स्थलों के साथ-साथ एमपी के तीर्थ स्थलों के भी दर्शन करवाए जाएंगे. इसके लिए सरकार योजना बना रही है.

MP CM Teerth Darshan Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार की तीर्थयात्रा योजना का विस्तार करने और इसमें राज्य के धार्मिक स्थलों को शामिल करने का निर्देश दिया है. साल 2012 में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरूआत की थी. इसके तहत प्रदेश के लोग देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करते हैं. पिछले 12 सालों में मध्य प्रदेश के करीब 8 लाख लोग इस योजना से लाभान्वित हुए हैं.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को एक अधिकारिक बैठक के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश की भौगोलिक संरचना के कारण लोग कई तीर्थ स्थलों को नहीं देख पाते हैं और अपने ही राज्य की विशेषताओं से अनजान रहते हैं. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के साथ-साथ मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए योजना का विस्तार किया जाना चाहिए. सीएम ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत राज्य के धार्मिक स्थलों को भी शामिल करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग को आवश्यक अध्ययन कर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया.

‘अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी महत्वपूर्ण होगा’
सीएम यादव ने कहा योजना लागू होने से प्रदेश के बुजुर्ग यात्रियों को राज्य के प्रसिद्ध स्थानों पर जाने का मौका मिलेगा. साथ ही यह मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी महत्वपूर्ण होगा. उन्होंने अधिकारियों से मेधावी छात्रों को ऐतिहासिक महत्व के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों की यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए एक योजना तैयार करने को भी कहा. सीएम ने अधिकारियों से आदिवासी बहुल क्षेत्रों के लोक कलाकारों को पर्यटन स्थलों पर जाने की अनुमति देने के लिए भी कहा ताकि वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें.

बता दें कि मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति यात्रा के पात्र हैं. महिलाओं के लिए दो साल की छूट है. अधिकारियों के अनुसार, 65 वर्ष से अधिक उम्र की या विकलांग महिलाएं अपने साथ एक सहायक ले जाने के लिए पात्र हैं. उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान भोजन, आवास के साथ-साथ चिकित्सा, सुरक्षा और सड़क परिवहन सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं.

यह भी पढ़ें: MP Weather: एमपी में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- अगले 4 दिनों के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget