एक्सप्लोरर

एमपी में 906 सरकारी आवास के लिए 1 हजार से ज्यादा आवेदन, अब इस तरीके से आवंटित होंगे मकान

MP News: मध्य प्रदेश में संपदा संचालनालय सरकारी आवासों के आवंटन की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे अफसर अपने चहेते कर्मचारियों को मनपसंद आवास न दिला सकें.

Madhya Pradesh News: एमपी में अब अफसर अपने चहेते कर्मचारी और अधिकारियों को मनपसंद आवास उपलब्ध नहीं करा पाएंगे. दरअसल, मध्य प्रदेश संपदा संचालनालय सरकारी आवास को आवंटित करने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने जा रहा है, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है. संपदा पोर्टल से रेंडम तकनीक से आवास आवंटित किए जाएंगे. 

बता दें कि मध्य प्रदेश में 906 आवासों के लिए कर्मचारियों की ओर से 1000 से अधिक आवेदन आए हैं. आवासों को आवंटित करने के लिए इस बार संपदा पोर्टल से रेंडम तकनीक से आवास आवंटित उपलब्ध कराने का प्लान बनाया है. आवासों के लिए कर्मचारियों को संपदा संचालनालय के पोर्टल पर आवेदन करना होता है, लेकिन आवंटन मैन्युअल तरीके से होता है.

इसमें अफसरों के अपने चहेते कर्मचारियों को मनपसंद आवास उपलब्ध कराने को लेकर सवाल खड़े होते हैं. लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा. संचालनालय इस प्रक्रिया को ऑनलाइन तरीके से करने जा रहा है. 

पोर्टल पर अपडेट रहेगी सारी जानकारी

संपदा पोर्टल पर आवास से संबंधित हर जानकारी का अपडेट रहेगा. पोर्टल पर आवेदन आने के बाद खाली आवासों की जानकारी पहले से अपडेट रहेगी. इसके बाद सॉफ्टवेयर की मदद से तय तारीख को आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी. 

इसमें कर्मचारी के पास बकायादा मैसेज या ईमेल के जरिए जानकारी आएगी. साथ ही मेल पर जीआईएस और जियो टैगिंग की मदद से आवास की लोकेशन भी भेज दी जाएगी और सरकारी आवास की फोटो भी उपलब्ध कराई जाएगी. 

ट्रांसफर होने पर डेटा होगा अपडेट

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा के अनुसार आवास आवंटन को लेकर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. ये पोर्टल खास अपडेट रहेगा. पोर्टल पर कर्मचारी को आवास आवंटन होने पर उसके ट्रेजरी का डेटा अपडेट रहेगा 

कर्मचारी का ट्रांसफर होने या सेवानिवृत्त होने पर डेटा अपडेट हो जाएगा. ट्रांसफर होने या सेवानिवृत्त होने पर आवास खाली करना होगा, ऐसा न करने पर 2 से 3 गुना किराया वसूला जाएगा.

ये भी पढ़ें: कोलकाता रेप-मर्डर केस: एमपी में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, प्राइवेट अस्पतालों की भी OPD बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget