एक्सप्लोरर

एमपी के इन जिलों में सुबह से हो रही झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया भारी बरसात का अलर्ट, जानें अपडेट

MP Weather Update: एमपी में बारिश का सिलसिला जारी है. इससे पहले कटनी में भारी बारिश से दो दर्जन से अधिक गांव में बाढ़ के हालात पैदा हो गए थे. मौसम विभाग ने आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भोपाल, सीहोर, विदिशा, गुना सहित अन्य शहरों में आज शुक्रवार (26 जुलाई) सुबह से झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

दूसरी तरफ कटनी के कई गांवों में अब बाढ़ का पानी कम हो गया है. भारी बारिस के बाद कटनी में दो दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ के हालात निर्मित हो गए थे. बाढ़ की वजह से ग्रामीण इलाकों में बने कच्चे मकान ढह गए.

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसी तरह राजधानी भोपाल, सीहोर, विदिशा, गुना में सुबह से तेज बारिश हो रही है. 

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने टीकमगढ़, निवाड़ी, सीहोर, रायसेन, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

इसी कड़ी में मौसम विभाग ने इंदौर, धार, देवास, राजगढ़, दमोह, सागर, छतरपुर, पन्ना, मंडला, बुरहानपुर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन सहित बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. 

कटनी में दो दर्जन गांवों में बाढ़ का कहर
प्रदेश के कटनी में दो दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ के हालात  बन गए थे. ग्राम ढीमरखेड़ा, उमरिया पान सहित दो दर्जन से अधिक गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में हैं. हालांकि अब यहां बाढ़ का पानी तो उतर गया, लेकिन जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. 

बाढ़ का पानी उतरने के बाद गांव तबाही के मंजर नजर आ रहा है. इस दौरान सड़के जलमग्न रहीं तो दूसरी तरफ कई घरों में पानी घुस गया था. कटनी में पूरा जन जीवन ही अस्त व्यस्त नजर आ रहा है.
 
झमाझम बारिश में होगी जुलाई की विदाई
जुलाई माह की विदाई झमाझम बारिश के साथ होगी. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, धार, रतलाम, इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी में तेज बारिश का अलर्ट है. 

जबकि 28 और 29 जुलाई को रतलाम, उज्जैन, धार, इंदौर, देवास, सीहोर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी में तेज, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, गुना, अशोकनगर सहित प्रदेश के बाकी जिलों में मध्यम से हल्की बारिश का अनुमान है. 

सीएम ने दिए थे निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कटनी जिले में अतिवृष्टि के कारण कई स्थानों पर जल भराव की समस्या के निपटान के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कटनी जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त की. 

सीएम मोहन यादव ने कटनी जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ, होमगार्ड के जवान और पुलिस प्रशासन टीम की तत्काल और पूरी तत्परता से सहायता ली जाए. उन्होंने सभी नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उन्हें हर संभव मदद करने के निर्देश भी दिए.

ये भी पढ़ें: उज्जैन: कहासुनी के बीच पुराने दोस्तों ने ही युवक का रेत दिया गला, मौके पर मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget