एक्सप्लोरर

Seoni Mob Lynching Case: मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर गरमाई सियासत, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने

MP Politics on Tribals: मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर एक बार फिर सियासत गर्मा चली है. मालूम हो कि सिवनी जिले में दो दिन पहले गौमांस के शक में दो आदिवासियों की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई थी.

Politics on Tribals in MP: मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर एक बार फिर सियासत गर्मा चली है. इसकी वजह दो दिन पहले 2 आदिवासियों की गौमांस के शक में हुई हत्या है. बीजेपी आदिवासियों के कल्याण की बात कर रही है तो वहीं कांग्रेस खुले तौर पर बीजेपी के शासन काल में आदिवासियों पर अत्याचार का आरोप लगा रही है. मालूम हो कि सिवनी जिले में दो दिन पहले गौमांस के शक में दो आदिवासियों की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई थी. वारदात के बाद से मामला सियासी रंग लेता जा रहा है.

कांग्रेस ने उठाया आदिवासियों पर अत्याचार का मुद्दा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने जनजातीय वर्ग पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि शिवराज, आपकी सरकार आगामी चुनावों को देखते हुए, पिछले कुछ समय से जनजातीय वर्ग को लुभाने के लिये, इनके महापुरुषों के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर भव्य आयोजन-इवेंट कर, खुद को इस वर्ग का सच्चा हितैषी बनाने में लगी हुई है. लेकिन बेहतर हो कि इन इवेंटो, आयोजनों की बजाय आप आज जनजातीय वर्ग को पर्याप्त सम्मान और सुरक्षा प्रदान करें. कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा है कि आपकी सरकार में आदिवासी वर्ग आज सबसे ज्यादा असुरक्षित है. इनके साथ प्रदेश में दमन और उत्पीड़न की घटनाएं रोज घट रही हैं.

आदिवासी वर्ग आज दिखावे के आयोजन की बजाय, खुद की सुरक्षा की गुहार लगा रहा है. इससे पहले भी प्रदेश के कई हिस्सों में जनजातीय वर्ग के साथ घटित दमनऔर प्रताड़ना की घटनाएं देखी गई हैं. कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि सिवनी की घटना के कुछ आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, ऐसी शिकायतें हमें निरंतर मिल रही हैं. आरोपियों पर आखिर आपका बुलडोजर कब चलेगा? कमलनाथ ने पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग करते हुए कहा है कि घटना की सीबीआई जांच हो.

MP News: एक बेटे के दो-दो पिता, कोई भी अपनाने को तैयार नहीं, मां ने भी ठुकराया, जानिए क्या है कहानी

बीजेपी ने कहा-बेटे को प्रोजेक्ट कर रहे हैं कमलनाथ

घटना के बाद कांग्रेस के कई नेता सिवनी पहुंचे हैं. छिंदवाड़ा के सांसद नकुल नाथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के अलावा अन्य प्रतिनिधि पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं. छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ के सिवनी दौरे पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि जहां तक नकुल नाथ के सिवनी दौरे की बात है तो नेता प्रतिपक्ष का पद जाने के बाद अब अध्यक्ष पद पर संकट है. ऐसे में बेटे को प्रोजेक्ट कर रहे हैं तो इसमें क्या बुराई है. कांग्रेस की संस्कृति ऐसी है और परंपरा परिवारवाद की है. इसलिए परिवार को आगे बढ़ा रहे हैं और वैसे भी उम्र है तो ज्यादा आ जा नहीं पाते.

गृह मंत्री मिश्रा ने साफ तौर पर कहा है कि गौमांस की बात सामने आ रही है और इस मामले में अधिकांश आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. इसके साथ ही सरकार ने पीड़ित पक्ष के परिवारों को आर्थिक मदद दी है. उन्होंने आगे बताया है कि घटना के पीड़ित परिवारों के एक-एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है. बीजेपी की ओर से लगातार जनजाति वर्ग को लुभाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक दौरा और गृह मंत्री अमित शाह के दो दौरे हो चुके हैं और उन्होंने जनजातीय वर्ग के कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया. इसके साथ ही अब प्रदेश सरकार मंडला में आदिवासी महोत्सव आयोजित करने जा रही है. इस बीच सिवनी में हुई घटना ने सियासत को नया रंग दे दिया है. 

MP News: रायसेन जिले में भीषण सड़क हादसा, किशोरी समते 5 लोगों की मौत, इस वजह से हुआ हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
MP में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार: CM यादव
MP में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार: CM यादव

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget