एक्सप्लोरर

MP News: एक बेटे के दो-दो पिता, कोई भी अपनाने को तैयार नहीं, मां ने भी ठुकराया, जानिए क्या है कहानी

MP News: इस युवक की मां जन्म के तीन महीने बाद ही अपने पति को छोड़कर किसी और के साथ रहने आ गई थी. अब दोनों ही व्यक्ति इस युवक को अपना बेटा मानने से इनकार कर रहे हैं.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chatarpur) जिले में एक बेटा-दो बाप का अनोखा मामला सामने आया है. सुनने में यह कहानी थोड़ी फिल्मी है, लेकिन है हकीकत. दरअसल यहां एक युवक ने होश संभालने के बाद जिसे अपना पिता मान रहा था, वह सौतेला निकला. उसे यह बात तब पता चली, जब सौतेले पिता ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया. उसने कहा, "अपने बाप के पास जा, तू मेरा बेटा नहीं है''. इतना ही नहीं जिस मां ने उसे जन्म दिया, वह भी उसे पीटकर भगा रही है. इस युवक को तब और सदमा लगा, जब असली पिता ने भी अपने ही खून को पहचानने से इनकार कर दिया. इसके बाद युवक ने पत्नी के साथ एसपी आफिस पहुंच कर माता-पिता की शिकायत की.

क्या है युवक की शिकायत

एसपी ऑफिस पहुंचे पठापुर रोड निवासी मुकेश अहिरवार ने बताया कि वह अभी तक तुलसीदास अहिरवार को अपना पिता मानता था, लेकिन उन्होंने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है. पेशे से राजमिस्त्री मुकेश के मुताबिक उसे 24 साल बाद पता चला कि उसका असली बाप तुलसीदास नहीं बल्कि पहाड़गांव के गणेश अहिरवार हैं. 24 साल पहले उसकी मां मीरा की शादी गणेश अहिरवार से हुई थी. जन्म के तीन महीने बाद ही मां उसे लेकर छतरपुर के तुलसी अहिरवार के पास चली आई थी. उसे यही पता था कि तुलसी उसके पिता हैं. उन्होंने ने ही उसे पाल-पोसकर बड़ा किया और करीब 3 साल पहले शादी भी करा दी. मुकेश का कहना है कि अब तक वह तुलसीदास को ही पिता मानता रहा. लेकिन जब उसके सौतेले भाई की शादी तय हुई, तो पिता ने पत्नी समेत उसे पीटकर भगा दिया. पिता ने कहा कि अपने असली पिता के पास जा. उन्होंने बताया कि वह उनका सौतेला बेटा है.

युवक की मां का कैसा रहा रवैया

पुलिस को दी शिकायत में मुकेश ने बताया कि उसकी सगी मां तक ने उसे पीटा. जब वह असली पिता के पास गया, तो उन्होंने उसे बेटा मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि तेरी मां 24 साल पहले तुझे लेकर चली गई थी. जब वह मेरी नहीं रही, तो अब तू भी मेरा नहीं है. उसका कहना है कि उसे कोई अपनाने को तैयार नहीं. ऐसे में वह बेघर हो गया है, उसे समझ में नहीं आ रहा है कि वह कहां जाए.

मुकेश की पत्नी संगीता ने बताया कि उनके साथ पहले मारपीट की गई. इसके बाद घर से निकाल दिया गया. मेरे दो-दो ससुर हो गए हैं, लेकिन कोई भी घर में रखने को तैयार नहीं है. उसे जो उसके मायके से सामान मिला था, वह भी नहीं दे रहे हैं. ऐसे में वह घर कैसे चलाए. तीन दिन से वे दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं.

यह भी पढ़ें

MP News: सिवनी मॉब लिंचिंग में पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल, आरोपियों को इन संगठनों से जुड़ा बताया

MP News: खरगोन में दंगाइयों ने लूट लिया था शादी का सामान, अब शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल पटेल उठाएंगे शादी का खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया विधानसभा: कांग्रेस, BJP, समाजवादी पार्टी और BSP को जिताकर इस सीट ने रचे कई इतिहास, इस बार क्या होगा?
दतिया विधानसभा: कांग्रेस, BJP, समाजवादी पार्टी और BSP को जिताकर इस सीट ने रचे कई इतिहास, इस बार क्या होगा?
होटल के कमरे में दूसरी युवती के साथ मिला पति, पत्नी ने किया हंगामा; होटल से थाने तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
होटल के कमरे में दूसरी युवती के साथ मिला पति, पत्नी ने किया हंगामा; होटल से थाने तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
बस में युवतियों से अश्लील हरकत युवक को पड़ी भारी, विरोध में जड़े थप्पड़; आरोपी हिरासत में
बस में युवतियों से अश्लील हरकत युवक को पड़ी भारी, विरोध में जड़े थप्पड़; आरोपी हिरासत में
सबूत न मिटे... हाथ पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट, ससुराल से तंग आकर महिला ने दी जान; पीठ पर मिले रॉड के निशान
हाथ पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट, ससुराल से तंग आकर महिला ने दी जान; पीठ पर मिले रॉड के निशान

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब आनंद भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब आनंद भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget