एक्सप्लोरर

MP Politics: राजा पटेरिया के विवादित बयान से चढ़ा सियासी पारा, बीजेपी ने कहा- 'यह महात्मा गांधी की नहीं, इटली की कांग्रेस है'

Bhopal News: कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान को लेकर बीजेपी आक्रोशित है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं, इटली की कांग्रेस हो गई है.

Bhopal News: कांग्रेस नेता राजा पटेरिया (Raja Pateria) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर दिए गए आपत्तिजनक बयानों को लेकर अब बीजेपी पलटवार कर रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan), गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) सहित शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग (Vishwas Sarang) ने राजा पटेरिया के बयानों पर पलटवार किया है. 

'कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए'
कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के बयानों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ रही है. मोदी जी जनता के दिलों में बसते हैं. संपूर्ण देश की आस्था और श्रद्धा के केंद्र हैं. मैदान में उनसे मुकाबला नहीं कर पाते कांग्रेसी, इसलिए उस पार्टी के एक नेता पीएम मोदी की हत्या की बात कर रहे हैं.

सीएम शिवराज ने कहा कि यह विद्वेश की पराकाष्ठा है और घृणा की अति है. कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए हैं, लेकिन ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा. एफआईआर की जा रही है और कानून अपना काम करेगा. 

कांग्रेस हत्या की साजिश रच रही 
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने जो बयान दिया है, यह बहुत ही गंभीर विषय है. यह केवल किसी नेता के खिलाफ बयान नहीं है, बल्कि इस देश के प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश करने का मामला है. कांग्रेस ने बैठक में यह बात कही है यानी कि कांग्रेस की जितनी भी बैठकें हो रही हैं, उसमें पीएम की हत्या की साजिश रची जा रही है. ये कानून की परिधि में आता है. 

विश्वास सारंग ने कहा कि चाहे सोनिया गांधी के मौत के सौदागर का बयान हो, दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खरगे, कमलनाथ, पी चिंदबरम का बयान हो, यह एक सीरिज है. इसका मतलब कांग्रेस प्रधानमंत्री की हत्या करवाना चाहती है. निश्चित रूप से राजा पटेरिया के खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने देश के प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रचने का काम किया है यह बहुत ही गंभीर मामला है. 

'यह महात्मा गांधी की नहीं, इटली की कांग्रेस है'
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं रही. अब यह इटली की कांग्रेस हो गई है. जिस तरह से राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार जैसे लोग चल रहे हैं, उससे भी यही स्पष्ट हो है. गृहमंत्री ने कहा कि वह एसपी को निर्देश दे रहे हैं कि कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के खिलाफ केस दर्ज करें और आगे की कार्रवाई करें.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे कांग्रेस के पूर्व MLA राजा पटेरिया, नरोत्तम मिश्रा के आदेश पर पन्ना में FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget