एक्सप्लोरर

MP News : पीएम मोदी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे कांग्रेस के पूर्व MLA राजा पटेरिया, नरोत्तम मिश्रा के आदेश पर पन्ना में FIR दर्ज

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता राजा पटेरिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान देना महंगा पड़ गया. अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के आदेश पर पन्ना में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है.

MP News : मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता राजा पटेरिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान देना महंगा पड़ गया. वहीं प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के आदेस पर राजा पटेरिया के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है. पन्ना के पवई थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. दरअसल, राजा पटेरिया का एक वीडियो वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में वह पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं, लेकिन यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है.  

'ये फासीवादी मानसिकता'
वहीं इस पूरे मामले पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. इस बातचीत में उन्होंने कहा कि ये फासीवादी मानसिकता वाला बयान है. मिश्रा ने ये भी कहा, "कांग्रेस अब महात्मा गांधी वाली कांग्रेस पार्टी नहीं रही है, ये इटली की कांग्रेस बन गई है और सिर्फ इसी मुद्दे की क्यों बात की जाए.. एक महीना पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण बताया. सोनिया गांधी ने मौत का सौदागर बताया." 

राजा पटेरिया के बयान ने पकड़ा तूल 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर राजा पटेरिया का जो एक वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह चुनाव जीतने की और प्रधानमंत्री मोदी की बात करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो पटेरिया कार्यकर्ताओं उत्साहवर्धन नहीं बल्कि उन्हें भड़का रहे हैं. पटेरिया कार्यकर्ताओं से कहते हुए नजर आ रहे हैं, "मोदी चुनाव खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा, दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है. अगर संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो." 

ट्विटर पर वीडियो वायरल होने और मामला तूल पकड़ता देख राजा पटेरिया ने सफाई पेश की थी. वह अपनी सफाई में वीडियो में शामिल हत्या शब्द को हार की परिभाषा देते नजर आ रहे हैं. साथ ही यह भी कह रहे हैं हत्या शब्द प्रयोग करने के पीछे मेरा मतलब हार से था.

पटेरिया का बयान कांग्रेस का असली चेहरा 
राजा पटेरिया का ट्विटर पर वायरल वीडियो पन्ना जिले के पवई का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी नेता राजपाल सिंह सिसोदिया ने पटेरिया पर पलटवार किया था. बीजेपी नेता सिसोदिया ने कहा, "पटेरिया का बयान ही भारतीय नेशनल कांग्रेस का असली चेहरा है. पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता राजा पटेरिया पीएम मोदी की हत्या का बयान देकर समाज को विभाजित कर भड़काऊ भाषण दे रहे हैं."

‘संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’, कांग्रेस के पूर्व MLA राजा पटेरिया के बयान से भारी बवाल, अब दी ये सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: 'आगे मत बढ़ो, ट्रक असंतुलित है', राजगढ़ में तिरछा दौड़ता रहा भूसे से भरा ट्रक, पुलिस चीखती रही और फिर...
'आगे मत बढ़ो, ट्रक असंतुलित है', राजगढ़ में तिरछा दौड़ता रहा भूसे से भरा ट्रक, पुलिस चीखती रही और फिर...
मोहन यादव का लेख: नव संवत्सर- कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प
मोहन यादव का लेख: नव संवत्सर- कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प
Shahdol News: बेटे ने मां की गला घोंटकर कर दी हत्या, प्रेम संबंध बना वजह, आरोपी गिरफ्तार
शहडोल: बेटे ने मां की गला घोंटकर कर दी हत्या, प्रेम संबंध बना वजह, आरोपी गिरफ्तार
MP News: इंदौर अग्निकांड में 8 लोगों की दर्दनाक मौत, पीड़ित परिवार से मिले CM मोहन यादव
MP News: इंदौर अग्निकांड में 8 लोगों की दर्दनाक मौत, पीड़ित परिवार से मिले CM मोहन यादव

वीडियोज

Alvida Jumma 2026:भारत में मातम, आक्रोश! खामनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय का 'ब्लैक प्रोटेस्ट'
Protest in Israel: EID से पहले अल-अक्सा मस्जिद में फूटा स्थानीयों का गुस्सा! | Donald Trump
US Israel Iran War: खाड़ी देशों में छिड़ेगी Nuclear War? WHO के बयान से हड़कंप | Middle East | Trump
US Israel Iran War: अमेरिका ने सैन्य अभियान में खर्च किए 25 बिलियन डॉलर | Donald Trump l Middle East
ईरान-इजरायल युद्ध का 21वां दिन..तबाही जबरदस्त | Iran US War | Israel attacks Iran | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Oil Producing Countries: सबसे ज्यादा तेल उत्पादन वाले 10 देशों की ये रही लिस्ट, टॉप पर कौन, भारत का नंबर कितना?
सबसे ज्यादा तेल उत्पादन वाले 10 देशों की ये रही लिस्ट, टॉप पर कौन, भारत का नंबर कितना?
जीतन राम मांझी के बयान पर RJD ने कहा- 'एक अनार 100 बीमार', BJP बोली- 'बिहार का CM…'
जीतन राम मांझी के बयान पर RJD ने कहा- 'एक अनार 100 बीमार', BJP बोली- 'बिहार का CM…'
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
IPL में खेलने के बाद गायब हो गई ये 5 टीम, एक जीत चुकी है खिताब; अब नहीं होगी वापसी 
IPL में खेलने के बाद गायब हो गई ये 5 टीम, एक जीत चुकी है खिताब; अब नहीं होगी वापसी 
Friday OTT Release: 'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, शुक्रवार को ओटीटी पर आ गई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड को बना देंगी धमाकेदार
'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, शुक्रवार को ओटीटी पर आ गई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
Constipation Relief Tips: क्या सुबह-सुबह पानी पीने से सच में बन जाता है प्रेशर, कितनी सच है यह बात?
क्या सुबह-सुबह पानी पीने से सच में बन जाता है प्रेशर, कितनी सच है यह बात?
कहीं आपके नाम पर भी तो नहीं जमा है अनक्लेम्ड अमाउंट, ऐसे कर सकते हैं पता?
कहीं आपके नाम पर भी तो नहीं जमा है अनक्लेम्ड अमाउंट, ऐसे कर सकते हैं पता?
Embed widget