एक्सप्लोरर

MP News: मंडी में लुढ़के सब्जियों के दाम, 10 रुपये किलो आलू तो 8 में मिल रहा प्याज, किसान परेशान

Vegetable Price in MP: एमपी में किसान जी-तोड़ मेहनत कर सब्जियां उगा रहे हैं, लेकिन उन्हें फसलों से वह फायदा नहीं हो पा रहा जिसकी उन्हें उम्मीद थी. फसलों की कीमत में यहां भारी गिरावट देखी जा रही है.

MP Farmers Distress: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) इन दिनों सब्जियों के दाम इतने कम हो गए हैं कि किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. इतना ही नहीं कई किसानों का तो लागत तक नहीं वसूल पा रहे हैं. ऐसी स्थिति में किसान सब्जी की खेती करने से तौबा करने की बात कह रहे हैं. आमतौर पर गर्मी के दिनों में सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच जाते हैं लेकिन इस बार कुछ उलट दिखाई दे रहा है. उज्जैन के थोक सब्जी व्यापारी उत्सव सिंह सोलंकी के मुताबिक इन दिनों सब्जियों के दाम में काफी गिरावट देखने को मिल रही है.

सोलंकी ने बताया कि टमाटर जहां 15 से 20 रुपये किलो बिक रहा था, वहीं 5 से 8 रुपये किलो में आसानी से उपलब्ध है. इसके अलावा अधिकांश सब्जियां 10 रुपये किलो बिक रही हैं. इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. सब्जी व्यापारी रफीक के मुताबिक गर्मी के दिनों में सब्जियों के दाम अधिक हो जाते हैं. गर्मी में सब्जियों की आवक कम रहती है. इसके अलावा शादी का मौसम होने की वजह से सब्जियों की डिमांड अधिक रहती है. इस बार ठीक उलट दिखाई दे रहा है. सब्जियों की आवक काफी अधिक है, जिसकी वजह से उसके दाम नहीं बढ़ पा रहे हैं. देवास के सब्जी व्यापारी रईस के मुताबिक स्थानीय किसानों की सब्जी लगातार मंडियों में आ रही हैं जिसके कारण दाम नहीं बढ़ रहे हैं. 

सब्जियों की खेती नुकसान का सौदा
मंडी में टमाटर बेचने आए किसान रघुनाथ सिंह के मुताबिक उन्हें उम्मीद थी कि 20 से 25 रुपये किलो टमाटर बिकेगा लेकिन 100 रुपये कैरेट के भाव से बिका जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है. किसान के मुताबिक आगे सब्जी की खेती से तौबा कर लेंगे. सब्जी की खेती में अधिक नुकसान उठा रहा है. किसान का यह भी कहना है कि दूसरी सब्जियों के दाम भी कम हैं. ठोक सब्जी मंडी में अदरक डेढ़ सौ रुपए किलो बिक रहा है. बाकी अधिकांश सब्जियां 10 रुपये किलो हैं. भिंडी 10 रुपये, धनिया 7 रुपये, मिर्ची 10 रुपये, प्याज 8 रुपये, आलू 10 रुपये, टमाटर 5 रुपये, गिलकी 11 रुपये, पालक 10 रुपये, ग्वार फली 10 रुपये के भाव से थोक सब्जी मंडी में बिक रही है. 

ये भी पढ़ें-

MP News : शराब नीति के बाद मध्य प्रदेश में अब नई रेत नीति लागू करने की तैयारी, हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो', भोपाल BJP विधायक के बयान से सियासी बवाल
'काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो', भोपाल BJP विधायक के बयान से सियासी बवाल
सागर में जहरीली शराब से मौतों पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने
सागर में जहरीली शराब से मौतों पर सियासत तेज, सरकार और कांग्रेस आमने-सामने
सत्य निकेतन हादसा: कटनी के 19 वर्षीय अक्षत यादव की मौत, बेटे का शव देख टूट गए माता-पिता
सत्य निकेतन हादसा: कटनी के 19 वर्षीय अक्षत यादव की मौत, बेटे का शव देख टूट गए माता-पिता
इंदौर: चलती कार पर गिरा पेड़, डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत
इंदौर: चलती कार पर गिरा पेड़, डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत

वीडियोज

Bollywood News: ‘Haiwaan’ का टाइटल ट्रैक रिलीज़! Akshay या Saif, कौन होगा हीरो और कौन बनेगा Haiwaan? (08.09.26)
Tum Dena Sath Mera: Aradhya खोलती सीक्रेट रोमांस की पोल, Rakshit-Aprajita ने हल्दी में नहलाया!
Riteish Deshmukh और Genelia का Exclusive Interview, Raja Shivaji और 25 साल के सफर पर बात
Shah Rukh Khan ने Underworld के आगे झुकने से किया इनकार? Sanjay Gupta ने सुनाया 90s का किस्सा
Aamrapali Dubey का Bigg Boss 20 में Game Plan, Fights, Salman Khan और Competition पर खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाबा बागेश्वर के खिलाफ कांग्रेस ने की शिकायत, कहा- माहौल बिगाड़ने साजिश
बाबा बागेश्वर के खिलाफ कांग्रेस ने की शिकायत, कहा- माहौल बिगाड़ने साजिश
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
डेविड वॉर्नर बने ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान, WCL में रिकी पोंटिंग पर भी बड़ा एलान
डेविड वॉर्नर बने ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान, WCL में रिकी पोंटिंग पर भी बड़ा एलान
सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान, इस विभाग के कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन
सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान, इस विभाग के कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन
'एक ड्रम बजा रहा, तो दूसरा तिरंगा...', बच्चों संग PM मोदी का वीडियो वायरल
'एक ड्रम बजा रहा, तो दूसरा तिरंगा...', बच्चों संग PM मोदी का वीडियो वायरल
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
न OTP, न PIN, न CVC… फिर भी FD से निकल गए 5.99 लाख, जानें कैसे?
न OTP, न PIN, न CVC… फिर भी FD से निकल गए 5.99 लाख, जानें कैसे?
पानी को लेकर आपस में भिड़ी पाक सेना, एक दूसरे को नोचने लगे जवान
पानी को लेकर आपस में भिड़ी पाक सेना, एक दूसरे को नोचने लगे जवान
Embed widget