एक्सप्लोरर

MP News: बिजली विभाग का जेई रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया, इस बात के लिए ले रहा था घूस

EOW: मध्य प्रदेश में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने एक जूनियर इंजीनियर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है. ईओडब्ल्यू ने आरोपी के घर पर भी दबिश दी है. दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की सरकारी बिजली कंपनी के एक जूनियर इंजीनियर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया है. नरसिंहपुर जिले के करकबेल में पदस्थ मध्य प्रदेश पूर्व विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर वीरेंद्र सिंह चौहान को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ा है.

आरोपी के घर पर भी दबिश

ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत के मुताबिक एक प्रकरण को समाप्त करने के लिए जूनियर इंजीनियर वीरेंद्र सिंह चौहान 15 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था. इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने वीरेंद्र  सिंह के जबलपुर में गढ़ा स्थित आलीशान घर पर भी दबिश दी है. यहां से भी टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं.

Madhya Pradesh: क्या आपने सुना है तेल का ATM, जानें इंदौर में लगी ये मशीन क्यों है खास

प्रकरण को समाप्त करने के लिए मांगी थी रिश्वत

ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि बरगी जिला नरसिंहपुर निवासी जगदीश सिंह राजपूत के खेत से डोरी जब्त कर बिजली चोरी का प्रकरण बनाया गया था. उक्त प्रकरण को समाप्त करने के लिए करकबेल नरसिंहपुर में पदस्थ जूनियर इंजीनियर वीरेंद्र सिंह चौहान द्वारा 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई. जिसपर जगदीश सिंह ने जबलपुर स्थित ईओडब्ल्यू ऑफिस में शिकायत की.

रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया जेई

इसके बाद आज ईओडब्ल्यू की प्लानिंग के अनुसार जगदीश सिंह करकबेल स्थित विद्युत मंडल के कार्यालय पहुंचा और जूनियर इंजीनियर वीरेंद्र सिंह को 15 हजार रुपये की रिश्वत दी. वीरेंद्र सिंह ने जैसे ही रुपये लेकर अपने पास रखे तभी ईओडब्ल्यू डीएसपी मंजीत सिंह, इंस्पेक्टर शशिकला मस्कूले, प्रेरणा पांडेय, मोमेंद्र मर्सकोले, इंस्पेक्टर स्वर्णजीत सिंह धामी, एसआई कीर्ति शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों ने दबिश देकर वीरेंद्र सिंह को रंगे हाथ पकड़ लिया.

मचा हड़कंप

ईओडब्ल्यू टीम को देखते ही जूनियर इंजीनियर वीरेंद्र सिंह स्तब्ध रह गए. वीरेंद्र सिंह के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने से कार्यालय में हड़कंप मच गया. इसके बाद ईओडब्ल्यू की एक टीम ने उनके गढ़ा स्थित जेई के आलीशान आवास पर भी दबिश दी. यहां से भी ईओडब्ल्यू की टीम को महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

OBC Reservation: मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट में फिर टली सुनवाई, सरकार ने नहीं दिए आंकड़े, अब इस तारीख को होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget