एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: क्या आपने सुना है तेल का ATM, जानें इंदौर में लगी ये मशीन क्यों है खास

Indore News: इंदौर में ऐसी मशीनें लगाई हैं जिसमें से आप दिन या रात कभी भी अपने बर्तन में खाने का एडिबल ऑयल ले सकते हैं. मशीन को ऑयल वेंडिंग मशीन का नाम दिया गया है जिसे लोग तेल का एटीम भी कह रहे हैं. 

Madhya Pradesh Indore Oil Vending Machine: आधुनिकता के इस दौर में केंद्र सरकार (Central Government) की तरफ से कैशलेस सुविधा को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इसके साथ ही पर्यावरण (Environment) के बचाव को लेकर अभियान भी चलाए जा रहे हैं. अभियान के तहत प्लास्टिक (Plastic) के उपयोग को लेकर लोगों को जगरूक किया जा रहा है. इसी तर्ज पर इंदौर (Indore) के एक व्यापारी ने एक ऐसी मशीन बनाई है जिससे आप 24 घंटे में कभी एटीएम की तरह खाद्य तेल (Edible Oil) ले सकते है.

लोग कह रहे हैं तेल का एटीएम
दरअसल, ये सुविधा मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी और मिनी मुम्बई कहे जाने वाले शहर में शुरू हुई है. इंदौर के उषा गंज क्षेत्र में ओसवाल ब्रदर्स के नाम से कई सालों से दुकान संचालित करने वाले प्रियांश शाह में अपनी दुकान पर ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से 2 ऐसी मशीनें लगाई हैं जिसमें से आप दिन या रात में जाकर अपने बर्तन में खाने का एडिबल ऑयल ले सकते हैं.  मशीन को ऑयल वेंडिंग मशीन का नाम दिया गया है जिसे लोग तेल का एटीम भी कह रहे हैं. 

ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल 
वहीं जब इस मशीन के बारे में एबीपी न्यूज ने मशीन संचालक प्रियांश शाह से बात की तो उनका कहना था कि ये तेल की वेंडिंग मशीन है. एटीएम का नाम तो पब्लिक की तरफ से दे दिया गया है. इस मशीन को एप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है. पहले आप को मशीन के अंदर अपना बर्तन रखना होता है. मोबाइल में एप इंस्टाल नहीं है तो आपको बार कोड को स्कैन करना पड़ता है. इसके बाद एक ओटीपी पासवर्ड आता है फिर आपको कितना तेल लेना है, तेल का दाम क्या है, ये भी दर्शाया जाता है. सिलेक्ट कर यूपीआई से ही रुपए ट्रांसफर होते हैं और आपको को एडिबल ऑयल आपके बर्तन में प्राप्त हो जाता है. जिसमें कोई तकलीफ नहीं आती है. इससे ग्राहक भी खुश है और तेल का व्यापार कराना भी आसान हो गया है. प्लास्टिक का इस्तेमल कम हो सके इसी वजह से इस वेंडिंग मशीन को बनाया गया है. इस मशीन को परिवार के ही 2 इंजीनियरों ने बनाया है.


Madhya Pradesh: क्या आपने सुना है तेल का ATM, जानें इंदौर में लगी ये मशीन क्यों है खास

मशीन संचालक का दावा 
बहरहाल, इस मशीन के लगने से तेल लेने आने वाले ग्राहक खुश हैं. वहीं, मशीन संचालक की तरफ से दावा किया गया है कि ये ऑइल वेंडिंग मशीन (एटीएम) इंडिया की पहली मशीन है, जो हमारे यहां लगाई गई है. 

ये भी पढ़ें: 

Indore News: पीने के पानी के लिए तरस रहा है एक गांव, एक डिब्बा पानी के लिए घंटों लगानी पड़ती है लाइन

Watch: अंदर से ऐसा दिखता है उज्जैन का महाकाल कॉरिडोर, जून में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget