एक्सप्लोरर

Ujjain News: महाकाल मंदिर के आसपास अब किन्नरों के दुर्व्यवहार पर लगेगी लगाम, प्रशासन ने की यह खास तैयारी

Mahakal Mandir News: उज्जैन में महाकाल मंदिर के आसपास सक्रिय किन्नरों के दुर्व्यवहार पर लगाम कसने के निर्देश जारी हो गए हैं. बहुत जल्द इन निर्देशों पर अमल किया जाएगा.

Ujjain Mahakal News: महाकालेश्वर मंदिर के आसपास सक्रिय किन्नरों के दुर्व्यवहार पर लगाम कसने के निर्देश जारी हो गए हैं. आने वाले समय में जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस विभाग भी इन किन्नरों पर लगाम कसेगा. इसके अलावा और भी कई निर्देश जारी किए गए जिस पर आने वाले समय में अमल होगा. 

कलेक्टर आशीष सिंह ने बैठक में एसडीएम संजीव साहू को निर्देश दिये कि विगत दिनों श्री महाकालेश्वर मन्दिर के आसपास किन्नरों द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के साथ किये गये दुर्व्यवहार के दृष्टिगत महाकालेश्वर मन्दिर के आसपास के क्षेत्र से किन्नरों को पूर्ण रूप से हटाने की कार्रवाई की जाए. उन्होंने एसडीएम को निरन्तर इस पर नजर रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर किन्नरों को वैकल्पिक रोजगार के लिये देवास भेजने के लिये कहा है.

कलेक्टर ने की महत्वपूर्ण बैठक
कलेक्टर ने बैठक में पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की तथा निर्देश दिये कि सभी जिला अधिकारी अपने कर्मचारियों से सम्बन्धित जानकारी मंगलवार तक फ्रीज करवायें. जो भी विभाग प्रमुख जानकारी उपलब्ध नहीं करायेगा, उसके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी.

सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि चुनाव कार्य में कोई बाधा न आये, सभी अपने स्तर पर समस्याओं का निदान करें. कलेक्टर ने पंचायत निर्वाचन के लिये ग्रामीण क्षेत्र में बनाये गये मतदान केन्द्र और निकाय चुनाव के लिये नगरीय क्षेत्र में बनाये गये मतदान केन्द्रों का दौरा करने के निर्देश सभी एसडीएम को देते हुए कहा कि मतदान केन्द्रों में बारिश के हिसाब से तैयारी की जाये. उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं. 

यह भी पढ़ें:

MP Panchayat Election 2022: सिंगरौली के इस गांव में निर्विरोध चुने गए सरपंच, नामांकन के आखिरी दिन भी किसी विरोधी ने नहीं भरा पर्चा

MP News: इस जिले के सरकारी दफ्तरों में नहीं मिलेगा प्लास्टिक बॉटल में पानी, जानें- क्यों हुआ ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget