एक्सप्लोरर

MP New Excise Policy: शिवराज सरकार ने नई आबकारी नीति को दी मंजूरी, विदेशी शराब की कीमतों को लेकर आई ये खबर

मध्य प्रदेश में विदेशी शराब के दाम और कम हो जाएंगे. इसके साथ ही लोग अब घर में 4 गुना ज्यादा शराब रख सकते हैं. राज्य सरकार ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी.

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार ने मंगलवार को राज्य में नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई कैबिनेट की बैठक में नीति को मंजूरी मिलने के बाद राज्य में शराब की खरीद और बिक्री पर कई बदलाव होंगे. यह नीति अप्रैल 2022 से लागू होगी. नई शराब नीति की वजह से विदेशी यानी अंग्रेजी शराब सस्ती मिलेगी. इसके साथ ही सरकार ने घर पर शराब रखने की सीमा भी बढ़ा दी है. अब लोग मौजूदा अनुमति से 4 गुना ज्यादा शराब घर पर रख सकते हैं.  

नई शराब नीति में विदेशी शराब पर 10%-13% तक ड्यूटी में कमी लाई गई है यानी अंग्रेजी शराब सस्ती होगी. साथ ही दुकानें कंपोजिट होंगी यानी एक ही दुकान पर अंग्रेजी और देशी दोनों शराब मिल जाएगी. नई नीति में फ्रेश बीयर के लिए भी पॉलिसी लाई गई है जिसके तहत भोपाल, इंदौर में माइक्रो ब्रेवरीज बनाई जाएंगी. माइक्रो ब्रेवरीज छोटी यूनिट होती हैं, जिनमें रोज 500 से 1000 लीटर शराब बनाने की क्षमता है. माइक्रो ब्रेवरीज प्लांट होटलों में लगाए जा सकते हैं. इनसे फ्रेश बीयर, कम एल्कोहल वाली शराब मिल सकेगी. 

होम बार लाइसेंस मिल सकेगा
नई नीति के तहत सरकार ने होमबार लाइसेंस का ऐलान भी कर दिया है. अगर किसी व्यक्ति की सालाना आय 1 करोड़ रुपए है तो वह व्यक्ति घर पर बार खोल सकता है. इसके अलावा घर पर शराब रखने की लिमिट भी सरकार ने बढ़ा दी है. अब कुल अनुमति से 4 गुणा ज्यादा शराब रख सकते हैं. फिलहाल घर में एक पेटी बीयर, 6 बॉटल वाइन या 4 बॉटल स्पिरिट रखने की इजाजत है.

दो जिलों में महुए की शराब, एयरपोर्ट पर खत्म हुआ सूखा
आलीराजपुर और डिंडौरी में पायलट प्रोजेक्ट के तहत महुए से बनने वाली शराब लाई जा रही है वहीं एयरपोर्ट पर अंग्रेजी शराब की दुकानें होंगी और मॉल्स में काउंडर पर वाइन भी मिल सकेगी. इसके साथ ही छोटे जिलों को रिन्यूअल का ऑफर दिया जाएगा. विदेशी शराब की रिजर्व प्राइज 15% और देशी की 25% रखी जाएगी. 

UP Covid Update: यूपी में कोरोना के नए मामलों में मामूली कमी, एक्टिव केस अब भी 1 लाख के पार

Indore Gangrape Case: गैंगरेप के मुख्य आरोपी की ऐशगाह ध्वस्त, फार्म हाउस में था चलता था 'गंदा खेल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget