एक्सप्लोरर

अवैध शराब को लेकर दिग्विजय सिंह का आरोप, कहा- 'मामू से लेकर श्यामू तक को मिलता है चंदा’

Sehore News: पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सिंह ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में मंहगाई बढ़ी, खाद की कमी है और भ्रष्टाचार चरम पर है.

Sehore News: पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh ) ने केन्द्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज डीजल मंहगा, रसोई गैस मंहगी, सब्जी मंहगी और खाद मिल नहीं रहा और उन्हें शराब की पड़ी है. लोग अवैध शराब से मरते हैं और सरकार सचेत हो जाती है. फिर दूसरे दिन से अवैध शराब और उसका वितरण शुरू हो जाता है. उन्होंने कहा, "मेरा ये खुलकर आरोप है कि हर जिले से 50 लाख से 1 करोड़ की चंदा वसूली अवैध शराब बनाने वालों को पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग को देना पड़ता है और ये राशि बंटती है मामू से लेकर श्यामू तक."

कांग्रेस के महासदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस ने आज तक ना कोई आन्दोलन किया, ना प्रदर्शन किया और ना ही कोई रैली निकाली, वो सिर्फ कानाफूसी से ही लोगों को गुमराह करती है और ऐसा आज से नहीं जब से उनका संगठन 1925 से बना तब से वो ये ही कर रही है. ये लोग सिर्फ कानाफूसी पर राजनीति करते आए हैं. क्योंकि कांग्रेसी भी उनकी बात पर मुंडी हिला देते हैं. लेकिन अब मुंडी हिलानी बंद करो और मुकाबला करना शुरू करो. अगर मुंडी हिलानी है तो दूसरी पार्टी पकड़ो.  

बीजेपी के लोगों से मैंने राजनैतिक संबंध नहीं हैं

उन्होंने आगे कहा कि वो हमारी विचार धारा के खिलाफ हैं. हम उनके साथ क्यों रहें. मेरे भाजपा के कई लोगों से पारिवारिक संबंध हैं, आरएसएस के लोगों से भी संबंध हैं, लेकिन राजनैतिक संबंध ना कभी रहा है और ना कभी रहेगा. मेरे परिवारजन भी भाजपा में गए तो मैंने उन्हें चुनाव हराने का पूरा प्रयास किया है.

अध्यक्ष और पदाधिकारियों से किया ये सवाल

कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर के अध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर एवं पदाधिकारियों पर काफी नाराज हुए मंच से ही उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि देश में भाजपा सरकार के दौरान मंहगाई बढ़ी, खाद की कमी है, भ्रष्टाचार चरम पर है, बढ़े हुए बिजली के बिल आ रहे हैं, इन मुददों को आप लोग जनता के सामने क्यों नहीं ले जाते, लड़ाई क्यों नहीं करते. आप लोग आन्दोलन करने की तारीख दो मैं आपके साथ आऊंगा. उन्होंने कहा कि संघर्ष करना वाला ही कांग्रेस में रह सकता है.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh: तीन आंखों के साथ जन्मी बछिया की मौत, किसान परिवार ने कहा- 'कुछ दिनों के लिए घर आए थे भगवान'

Punjab Election: भगवंत मान ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर बोला हमला, पंजाब की खराब हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget