एक्सप्लोरर

MP Monsoon: एमपी में कब दस्तक देगा मानसून, कितनी फीसदी होगी बारिश? जानें- मौसम विभाग का ताजा अपडेट

MP Monsoon Update: मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी-बालाघाट से मानसून प्रदेश में पहुंचेगा और फिर अन्य हिस्सों में पहुंच जाएगा.

Madhya Pradesh Monsoon 2024 Update: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून के एक्टिव होने से कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार (14 जून) को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है. जबकि पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश दर्ज की गई है. गुरुवार को राजगढ़ और छिंदवाड़ा में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून भी 15 से 20 जून तक प्रदेश में दस्तक दे देगा. 

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक 15 से 20 जून के बीच होगी. मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी-बालाघाट से मानसून प्रदेश में पहुंचेगा और फिर अन्य हिस्सों में पहुंच जाएगा. अगर मध्य प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो 20 जून तक प्रदेश की राजधानी भोपाल, 22 जून तक आर्थिक राजधानी इंदौर और 24 जून तक महाकाल की नगरी उज्जैन में मानसून पहुंच जाएगा. 

इस बार एमपी में कितनी होगी बारिश? 
वहीं ग्वालियर-चंबल में सबसे आखिरी में मानसून की दस्तक देगा. बता दें पिछले साल यानी साल 2023 में प्रदेश में मानसून 25 जून तक पहुंचा था. अनुमान है कि इस सीजन में मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरसेगा. मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर यानी चार महीने तक एमपी में 104 से 106 फीसदी तक बारिश होने का अनुमान है. यह सामान्य से 4 से 6 फीसदी अधिक है. राज्य की औसत बारिश 949 मिमी है. 

वहीं साल 2023 में प्रदेश में 100 फीसदी बारिश हुई थी. इस बार भी इससे ज्यादा आंकड़ा रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश के चार संभाग रीवा, जबलपुर, सागर और शहडोल में सामान्य से कम 98 से 99 फीसदी बारिश होने का पूर्वानुमान है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश के छह संभाग भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नर्मदापुरम और चंबल में 101 से 102 फीसदी या इससे अधिक बारिश होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: WATCH: भोपाल में चलाया जा रहा चिपको आंदोलन, पेड़ों से चिपककर रो पड़ी महिलाएं, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget