एक्सप्लोरर

WATCH: भोपाल में चलाया जा रहा चिपको आंदोलन, पेड़ों से चिपककर रो पड़ी महिलाएं, जानें वजह

Chipko Andolan: पेड़ों को बचाने के लिए भोपाल चिपको आंदोलन चलाया जा रहा है. शिवाजी नगर और तुलसीनगर में लगे पेड़ों से महिलाएं चिपककर रो पड़ी और भावुक हो गईं.

MP News: राजधानी भोपाल में मंत्री और विधायकों के बंगले बनाने के लिए करीब 29 हजार हरे भरे पेड़ों को काटा या शिफ्ट किया जाना है, इसे लेकर अनेक संगठनों विरोध जताया जा रहा है. हरे भरे पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन चलाया जा रहा है. आंदोलन की इसी कड़ी में आज गुरुवार को शिवाजी नगर और तुलसीनगर में लगे पेड़ों से महिलाएं चिपक रो पड़ी और भावुक हो गईं.

महिलाओं का कहना है कि ये पेड़ हमारे बुजुर्गों ने लगाए हैं, इन्हें अपने बच्चों की तरह पाला पोसा है, अब इन्हें कैसे कटने दें. बता दें महिलाएं पांच नंबर स्टॉप के पास राम मंदिर परिसर में एकत्रित हुईं और विरोध जताया. महिलाओं का कहना है कि सबसे ज्यादा हरियाली तुलसीनगर और शिवाजी नगर में है. अब उसी हरियाली को काटने की बात की जा रही है. सरकारी बंगले बनाने के लिए हरे भरे पेड़ों की बलि चढ़ाना गलत है.

सीनियर सिटीजन भी विरोध में

बता दें राजधानी भोपाल के तुलसीनगर और शिवाजी नगर में करीब 29 हजार पेड़ों को काटकर यहां मंत्री-विधायकों के बंगले बनाना सरकार की प्लानिंग में है, लेकिन सरकार की इस प्लानिंग पर विरोध के स्वर उठने लगे हैं. एक दिन पहले बुधवार को सीनियर सिटीजन फोरम नेशनल सेंटर फॉर ह्यूमन सेटलमेंट एंड एनवायरनमेंट और अन्य पर्यावरणविदों ने सामूहिक बैठक की. 

इस बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव वीरा राणा से मुलाकात की जाएगी और अनुरोध किया जाएगा कि मंत्री-विधायकों के बंगलों के नाम पर पेड़ ना काटे जाएं. इस बैठक में निर्णय लिया गया कि पर्यावरण प्रेमियों द्वारा 14 जून को नूतन कॉलेज के सामने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधे जाएंगे, इस अभियान में सीनियर सिटीजन भी शामिल है.

कांग्रेस चलाएगी भी चलाएगी आंदोलन
कांग्रेस ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर पेड़ों को नहीं काटने देंगे. जरुरत पड़ने पर हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे और चिपको आंदोलन चलाएंगे.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमित शर्मा का कहना है कि सरकार अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते शहर की कुदरती खूबसूरती और पर्यावरण को बर्बाद करने पर आमादा है. शर्मा ने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि पेड़ों को काटा नहीं जाएगा, बल्कि शिफ्ट किया जाएगा. कांग्रेस ने सवाल किया है पहले यह बताएं कि पूर्व में शिफ्ट किए गए पेड़ों में कितनी जीवित हैं.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान पहुंचे महाकाल की शरण में, बाबा से लिया आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: PM हमले की 'साजिश' पर क्यों चुप है सरकार? | Seedha Sawal
Sandeep Chaudhary: PM हमले की 'साजिश' पर क्यों चुप है सरकार? | Seedha Sawal | ABP News
ABP Report: योगी ने बोल दिया, 'नहीं बनेंगे देंगे बाबरी'! | CM Yogi | Asaduddin Owaisi | UP News
Barabanki में CM Yogi का रौद्र रूप, विरोधियों को दी सीधी चेतावनी! | ABP News
Chitra Tripathi: 27 चुनाव की रेस...योगी या अखिलेश? | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
Embed widget