एक्सप्लोरर

Monsoon 2024: भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में आंधी-बारिश के आसार, IMD ने बताया अब तक कहां पहुंचा मानसून

MP Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी तीन सिस्टम वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक्टिव है. इसकी वजह से हवा आंधी, बारिश और गरज चमक की स्थिति बनी हुई है.

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में अब तक 32 जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है. सोमवार को मानसून स्थिर रहने की वजह से आगे नहीं बढ़ा सका. इधर मौसम विभाग ने मंगलवार (25 जून)को प्रदेश के 43 जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया है, जबकि कई जिलों में बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी तीन सिस्टम वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक्टिव है. इसकी वजह से हवा आंधी, बारिश और गरज चमक की स्थिति बनी हुई है. 

सोमवार को मानसून स्थित बना रहा, लेकिन आज आगे बढ़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 32 जिलों में मानसून पहुंच चुका है. इन जिलों में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोंरी और अनूपपुर जिले शामिल हैं.
 
आज हवा-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हवा आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, मुरैना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट और सिवनी शामिल हैं. जबकि हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, दतिया, भिंड और ग्वालियर में मौसम साफ रहेगा.

मध्य प्रदेश में इस बार समान्य से 106% बारिश होने का अनुमान है. वहीं पिछली बार 82% बारिश हुई थी. हालांकि, इस बार मानसून भले ही पांच दिन लेट पहुंचा हो, लेकिन बारिश अच्छी होगी. अगर बात राजधानी भोपाल की करें तो इस बार भोपाल में सामान्य से अधिक बारिश होगी. यहां 4-6 फीसदी अधिक बारिश होने का अनुमान है. बता दें कि भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है, लेकिन पीछली बार 30.9 इंच बारिश हुई थी. 

यह भी पढ़ें: BJP नेता के हत्यारोपी को इंदौर ले गई पुलिस, भोपाल के पास रिश्तेदार के घर में छुपे बैठे थे आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget