एक्सप्लोरर

Monsoon 2024: एमपी में मानसून की एंट्री से झमाझम बरसे बादल, जानें राजस्थान में कब होगी बरसात

MP-Rajasthan Monsoon 2024: राजस्‍थान में मानसून दक्षिण पूर्वी हिस्‍से से जून अंत तक प्रवेश कर सकता है. जबकि मध्य प्रदेश में शुक्रवार को दक्षिण पश्चिम मानसून डिंडौरी के रास्ते दाखिल हुआ है.

MP-Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. दक्षिणी और पश्चिमी मानसून जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है. वैसे-वैसे राजस्थान में बारिश का प्रभाव भी बढ़ता नजर आ रहा है. हालांकि, मानसून का अब तक राजस्थान में प्रवेश नहीं हो सका है, लेकिन प्री-मानसून की बारिश ने गर्मी से राहत देने का काम जरूर दिया है. इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली है. 

शुक्रवार को टोंक, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, धौलपुर, अजमेर, जयपुर, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में बारिश और बूंदाबांदी हुई. वहीं मौसम विभाग ने जयपुर, दौसा, अलवर और भरतपुर के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, धौलपुर, सवाई माधोपुर और बीकानेर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

राजस्थान में कब पहुंचेगा मानसून?
मौसम विभाग का कहना है कि जून अंत तक राजस्‍थान में मानसून आ जाएगा. 26 से 28 जून के बीच अनुमान है कि राजस्‍थान के दक्षिण पूर्वी हिस्‍से से मानसून प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि साल 2024 में राजस्‍थान में बारिश सामान्‍य रहेगी. इस बार प्रदेश के कई हिस्‍सों में भारी बारिश तो कहीं कम बारिश हो सकती है. पूरे सीजन में कुल बारिश सामान्‍य रहने का अनुमान है.

मध्य प्रदेश में मनासून की एंट्री
मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार खत्म हुआ. शुक्रवार (21 जून) को झमाझम बारिश के साथ प्रदेश में मानसून ने एंट्री मार ली है. यह दक्षिण पश्चिम मानसून डिंडौरी के रास्ते मध्य प्रदेश में दाखिल हुआ है. 21 जून को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य प्रदेश के पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में प्रवेश कर चुका है. फिलहाल मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय नहीं हुआ है, लेकिन कई जिलों में प्री मानसूनी बारिश का दौर जारी है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इस वजह से कई जिलों में तेज आंधी चल रही है और बारिश हो रही है. प्रदेश में तापमान की बात की जाए तो कई दिनों बाद ऐसा हुआ है जब अधिकतम तापमान गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस से करीब पहुंच गया है.

शुक्रवार को छतरपुर जिले के नौगांव में 40.5 सीधी में 39.8 मंडल में 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ. ग्वालियर में 38.6 जबलपुर में 35.4 उज्जैन में 33 भोपाल में 32.7 और इंदौर में 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ. प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान राजगढ़ में 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है.

Indore: नाबालिग बेटी पिता को देना चाहती है लीवर, अब HC के फैसले का इंतजार, जानिए क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget