एक्सप्लोरर

MP Election: चुनाव से पहले मंत्री भूपेन्द्र सिंह को बड़ी राहत, लोकायुक्त ने बंद किया आय से अधिक संपत्ति का केस

MP News: कांग्रेस ने पुनीत टंडन से मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ लोकायुक्त संगठन में शिकायत कराई थी. लोकायुक्त संगठन ने जांच के बाद आरोप प्रमाणित नहीं पाये जाने पर शिकायत को समाप्त कर दिया है.

Madhya Pradesh News: लोकायुक्त की जांच से घिरे शिवराज सरकार (Shivraj Singh Chauhan) के कद्दावर मंत्री भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) को विधानसभा चुनाव के पहले बड़ी राहत मिली है. लोकायुक्त पुलिस की जांच में शिकायत प्रमाणित नहीं हो सकी है. इसलिए लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति का केस बंद कर दिया है. कांग्रेस ने एक नेता के जरिए शिकायत लोकायुक्त में कराई थी, जिसकी जांच सामने आने के बाद राजनीतिक घमासान शुरू हो गया था और कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाया था. अब नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने आफिशियल ट्विटर अकाउंट 'X' से लोकायुक्त की जांच संबंधी जानकारी साझा की है. 

10 करोड़ का करेंगे मानहानि का दावा

कांग्रेस ने पुनीत टंडन से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ लोकायुक्त संगठन में शिकायत कराई थी. लोकायुक्त संगठन ने विस्तृत जांच के बाद आरोप प्रमाणित नहीं पाये जाने पर शिकायत को समाप्त कर दिया है. नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, मेरे खिलाफ कांग्रेस द्वारा किया गया षड़यंत्र पूरी तरह से विफल हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि, मेरी छवि खराब करने के लिए झूठी शिकायत की गई, इससे मुझे मानसिक परेशानी हुई है. इसलिए शिकायतकर्ता के ऊपर 10 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा करेंगे.

11 मई को की गई थी शिकायत

उन्होंने आगे कहा कि, मेरे पूरे राजनैतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बावजूद किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगा है. कांग्रेस के द्वारा जो अप्रमाणिक शिकायतें की गई थीं, वह जांच में आधारहीन पाई गईं. परिणामस्वरूप कांग्रेस का षड़यंत्र विफल हुआ और सत्य की जीत हुई. उन्होंने कहा, कांग्रेस मुद्दों की नहीं षड़यंत्र की राजनीति करती है. दरअसल, मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच शुरू की थी. कांग्रेस ने उन पर पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर बेहिसाब संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए थे और इसे लेकर 11 मई 2023 को लोकायुक्त को शिकायत की थी.

कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर लोकायुक्त ने पंजी क्रमांक 572/सी/2023-24, जांच क्रमांक 0035/ई/2023-24 दिनांक 30.05.2023 में   जांच रिपोर्ट मांगी थी.  मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया और कांग्रेस आरटीआई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी.

ये भी पढ़ें- MP Elections: छोटे भाई की जगह टिकट मिलने पर प्रह्लाद पटेल बोले- 'जब मुझे पार्टी ने कहा तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो...
रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो...
Petrol Diesel Crisis Live: लखनऊ, दामोह, जालना में पेट्रोल-डीजल का संकट! राजस्थान में सर्वदलीय बैठक बुलाई, लोग परेशान
Live: लखनऊ, दामोह, जालना में पेट्रोल-डीजल का संकट! राजस्थान में सर्वदलीय बैठक बुलाई, लोग परेशान
जन्मदिन पर किसान के घर पहुंचे CM मोहन, खटिया पर बैठकर खाया दाल-रोटी और बुंदेली भोजन
जन्मदिन पर किसान के घर पहुंचे CM मोहन, खटिया पर बैठकर खाया दाल-रोटी और बुंदेली भोजन
Bhind News: स्कॉटलैंड में भिंड के 21 वर्षीय छात्र संस्कार की संदिग्ध मौत, प्रशासन बता रहा आत्महत्या
Bhind News: स्कॉटलैंड में भिंड के 21 वर्षीय छात्र संस्कार की संदिग्ध मौत, प्रशासन बता रहा आत्महत्या

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत के लिए दो टूक No, बोला- 'सिर्फ मित्र देशों के...', पाकिस्तान का डब्बागोल
ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत के लिए दो टूक No, बोला- 'सिर्फ मित्र देशों के...', पाकिस्तान का डब्बागोल
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
Lockdown Fact Check: क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
'धुरंधर 2' में पगड़ी पहने रणवीर सिंह ने पी थी सिगरेट? बवाल के बाद आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'सख्त एक्शन लूंगा'
'धुरंधर 2' में पगड़ी पहने रणवीर सिंह ने पी थी सिगरेट? बवाल के बाद आदित्य धर ने तोड़ी चुप्पी
'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
Bangladesh Bus Accident Viral Video: नदी में समां गई सवारियों से भरी बस, हर तरफ सुनाई दे रहीं बस चीखें... दिल थाम कर देखिएगा वीडियो
नदी में समां गई सवारियों से भरी बस, हर तरफ सुनाई दे रहीं बस चीखें... दिल थाम कर देखिएगा वीडियो
घर पर LPG कनेक्शन था, अब ले लिया PNG, जानें कैसे सरेंडर होगा सिलेंडर
घर पर LPG कनेक्शन था, अब ले लिया PNG, जानें कैसे सरेंडर होगा सिलेंडर
Embed widget