एक्सप्लोरर

अमित शाह की नसीहत के बाद एक्टिव हुए बीजेपी के मंत्री-विधायक, संभाल रहे प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी

MP Lok Sabha Election: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीते दिनों दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर थे. इस दौरान अमित शाह ने भोपाल में बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी और उन्हें नसीहत दी थी.

MP Lok Sabha Election 2024: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नाराजगी और नसीहत के बाद मध्य प्रदेश के सभी 163 मंत्री-विधायक एक्टिव हो गए हैं. 163 मंत्री और विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय हैं. खास बात यह है कि प्रदेश की जिन 12 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं, उन सीटों के अंतर्गत आने वाली विधानसभा क्षेत्रों से मंत्री और विधायक प्रदेश की अन्य सीटों पर प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 

रिपोर्ट कार्ड ही तय करेगा आगामी राजनीति भावी भविष्य
मालूम हो कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीते दिनों दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर आए थे. इस दौरान अमित शाह ने भोपाल में बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी. इस मीटिंग के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित संगठन के बड़े पदाधिकारी मौजूद थे.

देर रात को हुई इस मीटिंग के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंत्री-विधायकों के लिए निर्देश देते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव के परिणाम और रिपोर्ट कार्ड ही मंत्री और विधायकों का आगामी राजनीति भावी भविष्य तय करेगा. 

विधायकों को सक्रिय रहने के दिए थे निर्देश 
बैठक के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन की जिम्मेदारी स्थानीय विधायकों को दी थी. उन्होंने विशेष तौर पर बीजेपी विधायकों को और सक्रिय रहने के निर्देश दिए थे. शाह ने प्रत्येक विधायक-मंत्री को एक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने की जिम्मेदारी दी थी. शाह ने विधायक को हिदायत देने के साथ ही निर्देश देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है. यह रिपोर्ट कार्ड ही पार्टी या सरकार में उनकी भावी भूमिका का आधार होगा.

शाह के निर्देशों पर अमला
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के संग्राम में दो चरणों के मतदान और बचे हैं. दो चरणों में प्रदेश की 17 सीटों पर मतदान होना है. जबकि पहले और दूसरे चरण में प्रदेश की 12 सीटों पर मतदान हो चुके हैं. अब सात मई को प्रदेश में तीसरे चरण में चुनाव होना है, जबकि आगामी 13 मई को चौथे चरण के लिए मतदान होना शेष रह गए हैं. शेष बची प्रदेश की 17 सीटों के लिए बीजेपी के विधायक और मंत्री पूरी तरह से अलर्ट हैं. बीजेपी के मंत्री और विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 

सीएम सहित 163 विधायक, दो कांग्रेस से आए
बता दें हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी के 163 विधायक चुनाव जीतकर आए थे, जबकि कांग्रेस के 66 विधायकों ने जीत दर्ज की थी, वहीं एक निर्दलीय विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. इधर दल बदल की राजनीति के चलते दो कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव सहित 163 विधायक लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से सक्रिय हैं.

ये भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election 2024: एमपी में वोटिंग फीसद बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने कसी कमर, लोगों को किया गया जागरूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget