एक्सप्लोरर

MP IPS Transfer: रतलाम के एसपी राहुल कुमार लोढा का ट्रांसफर, क्या गणेश चतुर्थी पर हुई घटना बनी वजह?

Ratlam SP Rahul Lodha Transfer: गणेश प्रतिमा के जुलूस पर पथराव को लेकर बड़ा एक्शन लिया गया है. रतलाम एसपी का तबादला कर उन्हें पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल बनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है. इनमें रतलाम और नरसिंहपुर एसपी बदल दिए गए हैं. रतलाम में गणेश स्थापना के दिन हुए उपद्रव के मामले में हिंदू संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए थे. जिसके बाद अचानक रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढा का तबादला कर दिया गया है. गृह विभाग के सचिव ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी है.

रतलाम एसपी राहुल कुमार को पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल बनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके स्थान पर साल 2016 बैच के अधिकारी अमित कुमार को पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर से पुलिस अधीक्षक रतलाम के रूप में पदस्थ किया गया है. इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल मृगाखी डेका को पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर बनाकर नई जिम्मेदारी दी गई है. नरसिंहपुर एसपी के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने वाली महिला आईपीएस अधिकारी साल 2018 बैच की अफसर है.

रतलाम में हुई घटना के बाद एक्शन?
बता दें कि गणेश चतुर्थी के दिन जुलूस पर पत्थर फेंके गए थे. इस घटना के विरोध में आक्रोशित भीड़ ने थाने का घेराव किया था और हाथीखाना क्षेत्र में तोड़फोड़ की थी. इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. घटना के अगली सुबह एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई थी.

वहीं सांप्रदायिक तनाव जैसी स्थिति निर्मित होने पर पुलिस ने 2 मुकदमे दर्ज किए थे. पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने गणेश प्रतिमा जुलूस में पथराव की शिकायत को जांच के दौरान गलत पाया. जबकि इस घटना को लेकर लोगों द्वारा की गई तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया. 

बता दें कि गणेश प्रतिमा के जुलूस पर पथराव के मामले ने तूल पकड़ रखा है. पथराव करने वालों की बजाय शिकार्यकर्ताओं पर कार्रवाई के विरोध में हिंदू सर्व समाज ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया था औऱ मामले में जांच की मांग की थी. इस ज्ञापन के करीब चार घंटे बाद रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढा का तबादला कर दिया गया.

यह भी पढ़ें:मध्य प्रदेश के 47 जिलों के गांवों की बदलेगी तस्वीर, जानें क्या है प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget